RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 अप्रैल।चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सशक्त रक्षा संबंधों को और भी सुदृढ़ करना है, जिनमें पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण रूप से काफी तेजी आई है।
जनरल अनिल चौहान का इस यात्रा के दौरान फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने का कार्यक्रम है, जिसमें उनके समकक्ष फ्रांसीसी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीईएमए), जनरल थियरी बर्कहार्ड, निदेशक आईएचईडीएन (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हायर डिफेंस स्टडीज) और आयुध महानिदेशक शामिल हैं।
जनरल अनिल चौहान फ्रांसीसी अंतरिक्ष कमान तथा लैंड फोर्सज कमांड का दौरा करेंगे। इसके अलावा वे इकोल मिलिटेयर (मिलिट्री स्कूल) में सेना और संयुक्त स्टाफ कोर्स के सैन्य छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगे। अनिल चौहान का फ्रांस में सफ्रान ग्रुप, नेवल ग्रुप और डसॉल्ट एविएशन सहित कुछ अन्य प्रतिष्ठित रक्षा उद्योग इकाईयों का दौरा करने तथा बातचीत करने का कार्यक्रम है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान प्रथम विश्व युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए न्यू वे-चैपल मेमोरियल और विलर्स-गुइसेलेन में भारतीय स्मारक का दौरा करेंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश:5वें दिन 676 अभ्यर्थियों ने 763 नाम निर्देशन पत्र किए जमा।

rktvnews

जयंत चौधरी ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

पटना:अनुशासनात्मक कार्रवाई पर संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

गिरीडीह:आमजनों की शिकायतों का पारदर्शी ढंग से करें निष्पादन सुनिश्चित: उपायुक्त

rktvnews

उत्तराखंड:समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक उत्तराखंड 2024 विधानसभा में पारित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने मतदान एवं मतगणना कर्मियों के प्रथम चरण के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment