RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:संभागायुक्त एवं आईजी ने खरगोन में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)21 अप्रैल।संभागायुक्त दीपक सिंह एवं आईजी अनुराग ने शनिवार को खरगोन प्रवास के दौरान लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीजी कॉलेज खरगोन में ईव्हीएम को रखने के लिए बनाएं गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस दौरान विधानसभा क्षेत्र वार बनाएं गएं स्ट्रांग रूम एवं मतदगणना कक्षों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा भीकनगांव एवं बड़वाह की मतदान सामग्री का वितरण पीजी कॉलेज के मेन रोड़ की तरफ के हिस्से से किया जाएगा। जबकि खरगोन लोकसभा क्षेत्र में आने वाले जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों की मतदान सामग्री का वितरण कॉलेज के पीछे की ओर स्थित ग्राउंड से किया जाएगा। मतदान सामग्री वितरण की तरह ही मतदान के उपरांत सामग्री प्राप्त करने की व्यवस्था भी रहेगी।
इस दौरान निमाड़ रेंज के डीआईजी अतुल सिंह , पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, जिला पंचायत के सीईओ आकाश सिंह, अपर कलेक्टर रेखा राठौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेएस बघेल, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी, एसडीएम भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर पूर्वा मण्डलोई, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री विजय सिंह पंवार, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा, नगर पालिका के सीएमओ एमआर निगवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

rktvnews

रोहतास:जिला पदाधिकारी ने हर खेत में सिंचाई का पानी योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओडिशा का दौरा किया और दुखद रेल दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

नई दिल्ली में 36वें कत्थक महोत्सव में शामिल हुए सांसद सेठ।

rktvnews

मध्यप्रदेश: 1,320 करोड़ से अधिक राशि की सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति।

rktvnews

चतरा :मुख्यमंत्री के चतरा आगमन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा!मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ससमय तैयारी पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment