RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

रोहतास:जिला पदाधिकारी ने हर खेत में सिंचाई का पानी योजना की समीक्षा बैठक की।

रोहतास/ बिहार 7अक्टूबर। आज जिला पदाधिकारी, रोहतास के कार्यालय प्रकोष्ठ में हर खेत में सिंचाई का पानी योजना की समीक्षा की गई ।जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सिंचाई प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य अभियंता गण से बराज में एवं नहरों में पानी की उपलब्धता की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई ।
प्रत्येक प्रमंडल द्वारा अपने कमान एरिया की जानकारी दी गयी तथा जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जिले में प्रयुक्त कृषि क्षेत्र की जानकारी दी गई । सोन कैनाल प्रमंडल, बिक्रमगंज एवं बक्सर द्वारा जानकारी दी गई थी जिले में 2000 हैकटेयर कृषि क्षेत्र में अभी सिंचाई के पानी की पहुंच नहीं हो पा रही है। इसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित कार्य प्रमंडलों एवं लघु जल सिंचाई प्रमंडल से उपयुक्त प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया गया।
विभिन्न कार्य प्रमंडलों द्वारा उनके द्वारा नई योजनाओं के प्रस्ताव तथा मरम्मति इत्यादि के संबंध में भी जानकारी दी गई। लघु सिंचाई प्रमंडल से पहाड़ से सटे इलाके में पानी के भंडारण और सिंचाई के लिए उसके प्रयोग की संभावना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। पुराने आहार- पाइन के वर्तमान स्थिति, उनके मरमती की आवश्यकता तथा नए निर्माण संबंधी प्रस्ताव देने हेतु लघु जल सिंचाई प्रमंडल को निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा तथा लघु जल सिंचाई प्रमंडल दोनों को परस्पर समन्वय कर हर खेत तक सिंचाई के पानी पहुंचाने को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी से जिले में कुल कृषि योग्य भूमि एवं धान के फसल के आच्छादन के वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और असिंचित भूमि के को चिन्हित कर प्रतिवेदन देने हेतु निर्देशित किया गया। इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी को कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार के माध्यम से पंचायत वार एवं राजस्व, ग्रामवार और असिंचित कृषि योग्य भूमि का प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। जिन क्षेत्रों में नहरों के माध्यम से सिंचाई का पानी पहुंचाया जाना संभव नहीं हो पा रहा है, वहां लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा नलकूप का प्रस्ताव दिया जा सकता है।
इसके साथ ही लघु सिंचाई प्रमंडल से कार्यरत एवं अकार्यरत नलकूपों की भी जानकारी ली गई। सभी संबंधित विभागों एवं सिंचाई प्रमंडल से सिंचाई कार्य योजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिले में जल एरियल सर्वे की समीक्षा की गई। सिंचाई के संसाधनों में यदि मैकेनिक कारणों से जैसे गेट टूटने, खराब होने इत्यादि की अगर सूचना प्राप्त होती है तो उसे उसका तत्काल समाधान करने हेतु संबंधित प्रमंडलों को निर्देशित किया गया
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, रोहतास, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं सिंचाई के विभिन्न कार्य प्रमंडल के अभियंता गण उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राज्य के स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की मतगणना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021 के नये प्रावधानों की जागरूकता के लिए आयोजित हुई राज्यस्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

बायजूस ने उत्पाद और सेवाओं की क्षमता और प्रभाव के आधार पर आर्गेनिक ग्रोथ के लिए ट्रांसफॉर्मेटिव सेल्स मॉडल का अनावरण किया।

rktvnews

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

Leave a Comment