RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

रांची:मतदाता जागरूकता को लेकर एलईडी वैन रवाना कोजिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने हरी झंडी देकर किया रवाना।

RKTV NEWS/रांची (झारखण्ड)17 अप्रैल।आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर रांची जिला में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में 16 अप्रैल 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिनहा द्वारा समाहरणालय परिसर से एलईडी (वर्चुअल रियलिटी) वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी, रांची विधानसभा उत्कर्ष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी सुनिश्चित कराई जा रही है। साथ ही मतदाताओं को जागरुक भी किया जा रहा है, इसी कड़ी में सोमवार को डिजिटल वैन को रवाना किया गया है, जो गांव, कस्बों, टोलों में जाकर वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करेगा।

25 अप्रैल 2024 तक मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं नाम।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची के सामान्य निवासी जिनकी उम्र 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष हो गई है, वो अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को देना होगा या वो वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी फॉर्म-6 भरकर आवेदन दे सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर मे शराब के दो अलग-अलग मामलों में 5 गए जेल।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने उच्च विद्यालय केसठ का किया निरीक्षण ,जताई नाराजगी।

rktvnews

भोजपुर: सुबह 9.30 से पहले नही चलेंगे विद्यालय,डीएम ने किए आदेश जारी।

rktvnews

भोजपुर:आम आदमी पार्टी ने गिरिराज सिंह का किया पुतला दहन।

rktvnews

40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024:हरियाणा की मुर्राह भैंस दुनियाभर में प्रसिद्ध : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:नगर परिषद नरकटियागंज का कार्यभार अब नगर आयुक्त बेतिया के जिम्मे।

rktvnews

Leave a Comment