RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:18 को बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में मेगा सेवा शिविर का आयोजन।

मेगा सेवा शिविर के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करती सीजेएम शैलजा गुप्ता।

RKTV NEWS/नारनौल(महेन्द्रगढ़) 15 अप्रैल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने आज एडीआर सेंटर में 18 अप्रैल को बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी में लगने वाले मेगा सेवा शिविर के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने कहा कि नालसा विधिक सेवा शिविर मॉड्यूल के अनुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन में 18 अप्रैल को बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी में सुबह 10 बजे से मेगा सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में आमजन ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं, फर्स्ट ऐड, हेल्थ चेकअप व अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ पंकज यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग से संगीता यादव, जिला कल्याण अधिकारी राजेश खटाना, डीआईओ हरीश भार्गव, रेडक्रॉस से सहायक सुभाष गुप्ता, समाज कल्याण विभाग से सहायक सुनील गुप्ता के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

हनुमानगढ़:उपनिर्वाचन अधिकारी ने किया आबकारी गोदाम का निरीक्षण!आबकारी अधिकारियों को औचक निरीक्षण के दिए निर्देश।

rktvnews

बागपत:जिला बार एसोसिएशन बागपत में मध्यस्थता हेतू कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

हरियाणा:आंगन में खिलती छह ख़ुशियाँ: किसान राजेश के बच्चों की अनूठी शादी की कथा।

rktvnews

दरभंगा:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेड़ को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

rktvnews

Leave a Comment