RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

पटना डीएम ने लिपिक और राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध की कार्रवाई,किया निलंबित।

RKTV NEWS/पटना (बिहार) 13 अप्रैल।जिलाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक द्वारा एक लिपिक एवं एक राजस्व कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के तहत पुनपुन के राजस्व कर्मचारी रणधीर कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उनके विरूद्ध सरकारी कार्यों में लापरवाही, कर्तव्यहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं जन-कार्यों के प्रति असंवेदनशीलता का आरोप था। जिलाधिकारी द्वारा रणधीर कुमार सिंह को इन आरोपों के कारण निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय, मसौढ़ी निर्धारित किया है।
वही जिलाधिकारी ने अंचल कार्यालय, पुनपुन में पदस्थापित लिपिक शशिलेन्द्र कुमार के विरूद्ध सरकारी कार्यों में लापरवाही के कारण दंड अध्यारोपित किया गया है। उनका दो वेतन वृद्धि संचयात्मक प्रभाव से रोका गया है।

Related posts

सीडीएस जनरल अनिल चौहान की ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एडवांटेज असम 2.0 निवेश एवं अवसंरचना शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:संविधान की अनदेखी करने वाले न करें बाबा साहेब के अपमान की बात : रघुपति

rktvnews

शिक्षा और राष्ट्रीयता विषय पर 5 मई 23 को आयोजित होगी भाषण प्रतियोगिता।

rktvnews

राजस्थान विधानसभा अधिकारी परिषद को वासुदेव देवनानी ने दिलाई शपथ।

rktvnews

सीमा सड़क संगठन ने 32 दिनों के रिकॉर्ड समय में जोजिला दर्रा खोला।

rktvnews

Leave a Comment