RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

बोकारो:डीएमओ ने चलकरी में चलाया छापेमारी अभियान, 04 टन कोयला खनिज को किया जब्त,पेटरवार थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।

सीसीएल बी एंड के एरिया अंतर्गत चलकरी के झुंझको तथा कानीडीह में रैट होल माइनिंग माध्यम से अवैध खनन का मामला।

RKTV NEWS/बोकारो (झारखण्ड)11 अप्रैल।डीईओ सह डीसी विजया जाधव के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) रवि कुमार सिंह समेत उनके टीम ने मेसर्स सीसीएल बी एंड के एरिया के अंतर्गत चलकरी में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रैट होल माइनिंग (RAT Hole Mining) के विरुद्ध कई स्थानों पर छापेमारी की।
इस दौरान टीम ने लगभग 04 टन कोयला खनिज जब्त किया है। डीएमओ एवं उनके टीम द्वारा पेटरवार थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने ऐसे सभी सुरंगों का डोजरिंग करने का निर्देश महाप्रबंधक बी एंड के एरिया को दिया है।
छापेमारी अभियान में जिला खनन पधाधिकारी के अलावा खान निरीक्षक, थाना प्रभारी, संबंधित क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी बी एंड के एरिया, सी आइ एस एफ एवं स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे।

Related posts

गढ़वा:बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत खरीदार-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

दुमका:बाँकीबेरा जलाशय में महाझिंगा बीजों का किया गया संचयन।

rktvnews

हस्ताक्षर अभियान के तहत स्टेप बाय स्टेप कोचिंग संस्थान में चला कार्यक्रम।

rktvnews

उत्तराखंड:आपदा को लेकर भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव हुए शख्त।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक गिरिजेश शर्मा का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment