RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लीगल प्रैक्टिस से लंबा ब्रेक लेने वाले वकील पेशे से वापस जुड़ने के लिए दोबारा बार एग्जाम दें: सुप्रीम कोर्ट

RKTV NEWS/नयी दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक नामांकित वकील, जो काफी समय के लिए गैर-कानूनी पेशे में काम कर रहे हैं और वे कानूनी पेशे में वापस आना चाहते हैं तो उन्हें दोबार बार एग्जाम देना होगा। सुप्रीम कोर्ट की एक संविधान पीठ ने शुक्रवार को विधि स्नातकों को कानून की प्रैक्टिस करने के लिए पात्रता मानदंड के रूप में ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को बरकरार रखा। पांच जजों की बेंच में जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस ए.एस. ओका, जस्टिस विक्रम नाथ, और जस्टिस जे.के. माहेश्वरी ने न केवल अखिल भारतीय बार परीक्षा की वैधता को बरकरार रखा और बार काउंसिल को यह निर्धारित करने की शक्ति दी कि योग्यता परीक्षा नामांकन से पहले या बाद में आयोजित की जाएगी, बल्कि एमिकस क्यूरी और सीनियर एडवोकेट के.वी. विश्वनाथन द्वारा नामांकन और लीगल प्रैक्टिस के कई पहलुओं के संबंध में दिए गए विभिन्न सुझावों की उपयुक्तता का भी पता लगाया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया।

rktvnews

ग्रीष्म ऋतु 2024 में रिकॉर्ड संख्या में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कर रही है भारतीय रेल।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बक्सर प्रखण्ड के कुल्हडिया में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का किया उदघाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 अक्टूबर 25

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने सौंपी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची।

rktvnews

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के द्वारा भोजपुर के दो स्वास्थ्य केंद्रों को दिया गया अवॉर्ड।

rktvnews

Leave a Comment