RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

पूर्वी चंपारण: डीएम ने लिपिक को किया निलंबित साथ ही कार्यपालक सहायक को किया सेवा मुक्त।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) 08 अप्रैल।निम्न वर्गीय लिपिक मनीष कुमार को जिलाधिकारी ने किया सस्पेंड साथ ही एक कार्यपालक सहायक को किया गया सेवा मुक्त।
जिलाधिकारी सौरव जोरवाल के द्वारा आज चकिया अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित निम्न वर्गीय लिपिक मनीष कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। मनीष कुमार पर कार्य में शिथिलता बरतने, कार्यों के ससमय निष्पादन में आना-कानी करने,अनाधिकृत रूप से कार्यालय से गायब रहने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी चकिया के द्वारा पूर्व में तीन बार स्पष्टीकरण किया जा चुका था। इनके द्वारा दिए गए जवाब भी संतोषजनक नहीं थे और उनके कार्य शैली में भी कोई सुधार नहीं दिख रहा था। इसको लेकर एसडीओ चकिया की अनुशंसा पर आज जिलाधिकारी के द्वारा मनीष कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन के बाद इन पर विभागीय कार्रवाई भी चलाई जाएगी।इस अवधि में इनका मुख्यालय तेतरिया प्रखंड कार्यालय को बनाया गया है।
दूसरी तरफ विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मोतिहारी में संविदा पर नियोजित कार्यपालक सहायक नसीर हुसैन की सेवा समाप्त कर दी गई है। इन पर भी अनुशासनहीनता, नियुक्ति एवं प्रभार ग्रहण करने में कार्यालय को गुमराह करना तथा अपराधिक मामले लंबित होने संबंधी तथ्य छुपाने का आरोप था । इनको पूर्व में स्पष्टीकरण किया गया था। श्री हुसैन के द्वारा दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्यपालक अभियंता की अनुशंसा पर जिलाधिकारी के द्वारा नासिर हुसैन को आज सेवा मुक्त कर दिया गया।

Related posts

“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”??

rktvnews

हनुमानगढ़:खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए!खेल सप्ताह के समापन समारोह में बोले विधायक गणेशराज बंसल

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) पर अंतर-क्षेत्रीय समन्वय समिति की अध्यक्षता की।

rktvnews

मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से सभी अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वीर महापुरूषों की गौरव गाथाओं का संकलन होगा उज्जैन के वीर भारत संग्रहालय में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रामगढ़:जन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक से उपायुक्त ने की वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment