RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 अप्रैल। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के शाहपुर स्थित वंडरलैंड क्लीनिक में नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे के नेतृत्व में भाजपा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह मनाया। नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछली पंक्तियों में बैठे व्यक्तियों को भी समुचित स्थान पर पहुँचाती है।

शाहपुर में केक काटकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाते भाजपाई

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के हर सिपाही को कैंडिडेट को भूलकर पार्टी के सिंबल पर लग जाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य 400 पार को पूरा करना है। उन्होंने एक-एक वोटरों को बूथ पर पहुॅचाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया। इस अवसर पर संजय पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, रेखा देवी, विंध्याचल जायसवाल, बंटी पांडे, सौरव पांडे, भगवती चतुर्वेदी, भास्कर पांडे, मनोज वर्मा, सुरेश गुप्ता, हरेराम लाल, आर बी ओझा, राजेश यादव, पप्पू ओझा, मनीष गुप्ता, विजय जी, पाठक जी, जितेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

Related posts

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से एस.एस.बी. द्वारा प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सुना।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:तरारी के महिलाओं ने तय किया, उनके हक अधिकार के लिए लड़ने वाले नेता राजू यादव को बनायेगी विजयी: ऐपवा

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड मेडल।

rktvnews

सारण:अनुबंध आधारित महिला पर्यवेक्षिका के सीधी भर्ती हेतु काउंसिलिंग 08 से 11 नवम्बर 2023 के बीच की जायेगी।

rktvnews

बसंत बहार होली कार्यक्रम प्राकृतिक संपदा से भरे उमंग को दर्शाता है:- कुमार अजय सिंह गीतकार।

rktvnews

Leave a Comment