RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा कॉलेज चतरा में स्वीप कार्यक्रम के तहत हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

20 मई को वोट करेगा चतरा समेत लगाए गए कई अन्य नारे।

संगीत के माध्यम से मतदाताओं को मत के प्रति किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)06 अप्रैल। आज चतरा कॉलेज चतरा के ऑडिटोरियम हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी, कर्मी, मतदाताओं को मत का अधिकार के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य रूप से वैसे पदाधिकारी/कर्मी जिनका मतदान दिवस के दिन ड्यूटि लगी है उन मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान हो उसके लिए पोस्टल बैलेट मतपत्र के लिए प्रपत्र-12 के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई।
वहीं उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा पिछले बार लोकसभा आम चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत राज्य और देश की तुलना में कम था इसलिए हम सभी को आज से ही प्रण कर लेना है कि अधिक अधिक मतदान जिले में हो। इसके अलावे उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों के बीच जाकर नारा लगाया ’’20 मई को वोट डालेगा चतरा’’ साथ ही अबकी बार 80 प्रतिशत पार, चुनाव का पर्व देश का गर्व समेत कई अन्य नारे लगाएं गए। मतदाताओं को मतदाता शपथ भी दिलाया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संगीत के माध्यम से मतदान के महत्व के बारें में बताया गया।
उक्त कार्यक्रम में वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शकिल अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र समेत जिले के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

लोकसभा के शून्य काल में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने महादलित समुदायो के मान्यता संबंधी उठाई आवाज।

rktvnews

बक्सर: जिला परिषद अध्यक्षा विद्या भारती के विरुद्ध उच्च न्यायालय पटना द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष बैठक।

rktvnews

आसमां पायलट प्रोजेक्ट एवं श्रवण श्रुति कार्यक्रम का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बड़हरा कृषि प्रक्षेत्र का संयुक्त कृषि निदेशक संतोष कुमार उत्तम ने किया निरीक्षण!दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पटना: ‘कृत्रिम-बौद्धिकता’ कहीं मनुष्य का हृदय न छीन ले,रहें सावधान ! : डॉ सुलभ

rktvnews

13 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment