RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:चुनाव कार्य में लगे अधिकारी लीडर की तरह करें कार्य:प्रमंडलीय आयुक्त सरवनन एम

RKTVNEWS/सारण(छपरा) 04 अप्रैल।चुनाव कार्य में लगे अधिकारी लीडर की तरह कार्य करें।संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को उनके कार्य और दायित्व को बेहतर ढंग से समझाएं।उनका कांसेप्ट स्पष्ट रखें। पार्टी मिलान, डिस्पैच के समय योजना को केवल क्रियान्वित करें। पूरा चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित हो जाएगा।उक्त बातें प्रमंडलीय आयुक्त सरवनन एम ने गुरुवार को मढ़ौरा, जय प्रकाश यूनिवर्सिटी, राजेन्द्र कालेज और बाजार समिति में बनाए गए डिस्पैच सेंटर के निरीक्षण करने के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि चुनाव अति महत्वपूर्ण कार्य है। इसे बहुत ही गंभीरता से लें।थोड़ी सी चूक पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल अनुभव के आधार पर कार्य करने की बजाए हर एलेक्शन को नया एलेक्शन समझना चाहिए। बहुत कुछ बदल गया है। इस लिए आयोग के निदेशों और पत्रों को पढ़ने और किसी से कुछ पूछने में संकोच न करें। कार्य के प्रति सोंच बिल्कुल क्रिस्टल क्लियर होनी चाहिए।
प्रत्येक सेंटर पर एआरओ और सेंटर के वरीय प्रभारी पदाधिकारी से प्रथम रेंडेमाइजेशन के बाद इवीएम के स्टोरेज, कमीशनिंग का स्थल, पार्टी मिलान की जगह, डिस्पैच का काउंटर, वाहन लगाने की जगह, रूट चार्ट और ट्रैफिक कंट्रोल प्लान, वाहन के साथ बूथ टैगिंग तथा पेट्रोल पंप को पहले से टैग करने के बारे में जानकारी लेते हुए जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टिकोण से चारदीवारी, पहुंच पथ आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। कमिश्नर श्री सरवनन ने कहा कि कार्यों को योजनाबद्ध करते हुए चेक लिस्ट बनाएँ।उसके बाद उसे प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित लोग इस प्रकार कार्य करें कि ऐन वक्त पर उन्हें परेशान न होना पड़े। किसी से कुछ पूछने की नौबत न आए और डीएम एसपी के सामने समस्या न खड़ी हो।
उन्होंने प्रत्येक सेंटर पर पेयजल, नींबु पानी, चाय और स्नैक्स के पे एंड यूज काउंटर, पर्याप्त शेड, बैठने की व्यवस्था, मेडिकल टीम आदि लगाने का निदेश दिया।
उन्होंने कहा कि मौसम बहुत ही प्रतिकूल होगा। मतदान दल की सुविधा का खास ख्याल रखें। पार्टी मिलान और इवीएम डिस्पैच के साथ बूथ पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चत करें। बूथ पर पहले से मतदान कर्मियों के भोजन आदि की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चत करें। उन्होंने कार्मिक कल्याण को सर्वाधिक प्राथमिकता देने की बात कही।
मौके पर मौजूद डीएम अमन समीर ने अब तक की गयी तैयारियों से अवगत कराया। एसपी डॉ गौरव मंगला ने फोर्स की व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल प्लान के सम्बंध में जानकारी दी।
साथ में डीडीसी प्रियंका रानी, नगर आयुक्त सुमित कुमार, एडीएम पीजीआरओ संजय कुमार, निदेशक डीआरडीए कैयूम अंसारी, एसडीएम सदर संजय कुमार राय, एसडीएम मढ़ौरा डॉ प्रेरणा सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, कोषागार पदाधिकारी कुमार विजय प्रताप सिंह, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, डीटीओ राजीव रंजन सिन्हा, डीएसपी रमेश कुमार साह, डीएसपी मुख्यालय डॉ राकेश कुमार, संतोष कुमार, नरेश पासवान, डीसीएलआर सदर विनोद कुमार सिंह, डीसीएलआर मढ़ौरा विनय कुमार साह आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बक्सर: राजपुर प्रखंड अंतर्गत हेठुआ तालाब पर सघन वृक्षारोपण किया गया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक संपन्न, अवैध भंडारण व कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

विभु जैन बने भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष। जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा:विभू जैन

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की राह में तेजी से बढ़ रहा आगे: केंद्रीय मंत्री रेखा आर्या

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment