RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

सारण:डीएम एवं एसपी के नेतृत्व में बुधवार को देर रात्रि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में चेकपोस्ट एवं मार्गों पर की गई वाहनों की सघन जाँच, ओवरलोडिंग में कई वाहनों पर की गई कार्रवाई।

छः अन्य अलग अलग टीम द्वारा भी विभिन्न इलाकों में चलाया गया गहन चेकिंग अभियान।

RKTV NEWS/सारण( छपरा )04 अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर लगातार वाहन जाँच एवं छापामारी अभियान विभिन्न स्तरों से किया जा रहा है।
बुधवार को देर रात्रि जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ०गौरव मंगला के नेतृत्व में मांझी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। चेकपोस्ट पर वाहनों की जाँच के साथ साथ संधारित पंजी का भी अवलोकन किया गया। सभी वाहनों की प्रविष्टि पंजी में सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
मकेर में जाँच के क्रम में एक ओवरलोडेड वाहन के विरुद्ध फाइन लगाया गया।
जिलाधिकारी के निदेशानुसार जिला के अलग अलग क्षेत्रों में छः अन्य टीमों द्वारा भी साथ साथ जाँच अभियान चलाया गया। सोनपुर के शिववचन चौक पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के नेतृत्व में, सोनहो चौक पर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं एसडीपीओ मढ़ौरा के नेतृत्व में, डोरीगंज के झंगा चौक पर अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में, मशरख के तरैया मोड़ पर अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा एवं एसडीपीओ मशरख के नेतृत्व में, जलालपुर के महेंद्र मिश्र चौक एसडीपीओ एकमा के नेतृत्व में तथा कोपाचट्टी में अपर समाहर्त्ता एवं एसडीपीओ सदर के नेतृव में गहन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।
इस क्रम में कई वाहनों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर दंड अधिरोपित किया गया।

Related posts

नारनौल: युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना जरूरी : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यटन के नये अवसर बढ़ेंगे:उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

भोजपुर:इन्वेस्टमेंट सेरेमनी एवं मदर्स डे ज्ञान ज्योति विद्यालय में हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

एसडीआरएफ की टीम ने दिया बचाव प्रशिक्षण।

rktvnews

सिविल20इंडिया 2023 का दूसरा पूर्ण सत्र ‘सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन एंड प्रमोशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज’ विषय पर केन्‍द्रित।

rktvnews

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पटना में राजकीय समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रृद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment