RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे आग लगने से 50 घर जले।

जवइनिया गाँव के बिन्द टोली मे अग्निकांड का दृश्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 03 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव के बिंद टोली में आग लगने से लगभग 50 घर जल कर राख हो गये। शाम में अचानक जवइनिया बिंद टोली में आग लग गई। पच्छुआ हवा के वेग के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने लगभग 50 घरों को अपने आगोश में ले लिया। घर धू-धू कर जलने लगे। जिससे घरों में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। लोगों की गाढी कमाई पल भर में स्वाहा हो गई। घरों में रखा सामान,  चौकी, खटिया,बिछावन, अनाज, बर्तन सहित अनेकों सामान जल कर भस्म हो गये। शाहपुर, बिहिया और जगदीशपुर से आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मंगाया गया तब जाकर आग की भयावहता पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड यानी दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने मे सफलता मिली। मुखिया धर्मशीला देवी और मुखिया प्रतिनिधि सुभाष चौधरी ने बताया कि लगभग 50 घर जलकर राख हो गये। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों का सही आंकड़ा बाद में मिल पायेगा। फिलहाल तो लोग आग बुझाने के साथ-साथ सामान एवं मवेशियों को बचाने में ही लगे हुए हैं। हालांकि अग्निकांड में किसी भी जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने घटनास्थल पर पहुँचकर आग को बुझाने के लिए हर संभव प्रयास किया तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मंगवाया। बीडीओ राकेश कुमार और सीओ शम्मा परवीन अपने कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर वस्तुस्थिति का जायजा ले रहे हैं तथा लोगों की समस्या, दुख एवं दर्द को सुन रहे हैं।

Related posts

बिहार:भोजपुर: एसटीएसभी स्कूल द्वारा छठव्रतियों में नारियल कलशुप आदि वितरित।

rktvnews

कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

हजरत इमाम हुसैन (एएस) का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

देवघर:श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती-कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने नए प्रारूप में गार्ड परिवर्तित समारोह देखा।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में गरिमामय आयोजन के साथ मनाया गया सरहुल पर्व।

rktvnews

Leave a Comment