RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एनसीसी ए सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।एनसीसी 5 बिहार बटालियन आरा भोजपुर की ओर से न्यू पुलिस लाइन चंदवा आरा परिसर में रविवार को एनसीसी कैडेटस के लिए ए प्रमाण पत्र की लिखित और प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 13 विद्यालयों के 438 कैडेटसों ने हिस्सा लिया ।दो साल एनसीसी जूनियर डिवीजन की ट्रेनिंग लेने के बाद दोनों प्रशिक्षण सत्र के दौरान 75% उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले एनसीसी कैडेट्स को ए प्रमाण पत्र की परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है। इस परीक्षा के उत्तीर्ण कैडेट्स को एनसीसी ए का प्रमाण पत्र मिलता है जिसका लाभ कैडेटस अपने करियर के दौरान सेना भर्ती ,केंद्र सरकार ,राज्य सरकार की विभिन्न नौकरियों में रिजर्वेशन के रूप में इसका लाभ मिलता है ।लिखित परीक्षा में मैप रिडिंग, वेपन ट्रेनिंग ,युद्ध कला, ड्रिल की प्रैक्टिकल परीक्षा ली गई ।मौके पर पांच बिहार बटालियन के कर्नल मनोज तिवारी ,लेफ्टिनेंट कर्नल ए पी सिंह ,सूबेदार मेजर राकेश प्रसाद, बटालियन बीएम हवलदार नीरज कुमार ,ट्रेनिंग जेसीओ संजीव कुमार सिंह, एनसीसी पदाधिकारी अशोक सुधांशु यादव ,चंदन यादव ,थर्ड ऑफिसर अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार ,रवि प्रकाश, राजीव कुमार ,संजय कुमार, प्रवीण कुमार सिंह ,एस ओ सुमन कुमारी ,नीलम देवी सीनियर जेसीआई विमला कुमारी मौजूद रही।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने 15वीं जयपुर मैराथन को किया फ्लैग ऑफ।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4200 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ बहु-विषयक शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा में अनुसंधान सुधार (मेरिट) स्कीम के लिए बजटीय सहायता को मंजूरी दी।

rktvnews

1 जनवरी 2024 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी!मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र का दूसरा प्रशिक्षुता कार्यक्रम 2024 में सफलतापूर्वक पूरा हुआ, व्यापक शोध कार्य के बाद 8 प्रशिक्षुओं के शोध पत्र प्रकाशन के लिए स्वीकार किए गए।

rktvnews

भोजपुर:युवा वैज्ञानिक डॉ आनंद अभिषेक भारत सरकार की शोध संस्था सीएसआईआर- से हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर शिविर आयोजित ।

rktvnews

Leave a Comment