RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:महात्मा गाँधी महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार )03 अप्रैल।लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर दरभंगा जिले के महात्मा गाँधी महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसएस की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप मे जिला स्वीप आईकॉन एवं मैथिली के वरिष्ठ गीतकार मणिकांत झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मतदान मे भाग लेना हर वयस्क नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने कहा की लोकतंत्र में वोट का बहुत अधिक महत्व है,मिथिला ज्ञान की धरती है। उन्होंने छात्र/छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में दरभंगा जिले का मतदान प्रतिशत सबसे आगे रहे, इसके लिए हम सबों को संकल्पित होने की आवश्यकता है। जिससे एक बार फिर से देश को मिथिला से संदेश मिले।
इस अवसर पर मणिकांत झा ने मैथिली भाषा मे स्वरचित मतदाता जागरूकता गीत गाकर उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मतदान के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.रामदेव प्रसाद द्वारा किया गया।
उन्होंने संबोधन में कहा कि मतदान के दिन हम स्वयं तो बूथ जाकर मतदान करें ही, साथ में अपने पड़ोसियों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें।
कार्यक्रम का संचालन प्रो.अविनाश कुमार द्वारा किया गया।

Related posts

भोजपुर: प्रधानमंत्री की मां को गाली की घटना पर बिफरे राघवेंद्र प्रताप,कहा अगर सामने पड़ जाते राहुल गांधी तो उनके दहन की भी बढ़ जाती संभावना।

rktvnews

देवघर:दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर में कुल 26 फाइलेरिया के नये और पुराने मरीजों का विकलांगता प्रमाण पत्र हेतु संपन्न किए गए चिकित्सकीय परीक्षण।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री ने दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में घायल बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पिता से बात कर उनके इलाज से संबंधित ली पूरी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:संभावना विद्यालय का योग प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बोले -डाॅ.जुगल किशोर करें योग रहे निरोग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लक्ष्य को समय सीमा से पहले पूरा करने का भाव जरूरी : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह!मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद।

rktvnews

Leave a Comment