RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जिला पशुपालन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

कार्यालय की साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)05 अगस्त।आज उपायुक्त रवि आनंद ने जिला पशुपालन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था, संचालित योजनाओं एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, कर्मियों की समय पर उपस्थिति एवं कार्यालयीन कार्यप्रणाली का जायजा लिया। साथ ही उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एक-एक कर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने समक्ष बुलाकर उनके कार्यदायित्वों की जानकारी ली तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन करते हुए अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर पहुँचना चाहिए।

उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की लंबित एवं स्वीकृत योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के नियमित अनुश्रवण, अभिलेखों के अद्यतन संधारण तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित,जिला पशुपालन कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

डेंगू से बचें और शहर को बचाएं:न्यायाधीश मितु सिंह

rktvnews

जयपुर:समाज के अंतिम व्यक्ति को राहत देना हमारा लक्ष्य: वासुदेव देवनानी

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने सीएमपीडीआईएल की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:नही रहे चर्चित रंगकर्मी अनिल शीतल।

rktvnews

Leave a Comment