RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय चुनाव के लिए अनुकूल, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी:जिला निर्वाचन अधिकारी

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान )03अप्रैल। जिले में 19 अप्रैल 2024 को मतदान दिवस है। इसकी तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने उपस्थित दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय चुनाव के लिए अनुकूल, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने दलों से आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के संवेदनशील बूथ, फैसिलिटेशन सेंटर, वेबकास्टिंग, होम वोटिंग, स्ट्राॅन्ग रूम, रूट चार्ट, ईवीएम वितरण और संग्रहण की तैयारी, मतदान दलों की रवानगी, जिला कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबर 1950 सहित विभिन्न बिन्दूओं से प्रतिनिधियों को अवगत कराया। उन्होंने संवेदनशील बूथों के सहित अन्य विषयों की सूचना तुरंत जिला प्रषासन को देने के लिए आग्रह किया।

अनुमतियों की सुविधा के लिए ‘‘सुविधा एप‘‘

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि रैली, जुलूस, वाहनों, सभा सहित सभी तरह की अनुमतियों के लिए ‘सुविधा एप‘ का इस्तेमाल किया जाए। आॅनलाइन आवेदन के जरिए आसानी और पारदर्शिता से अनुमतियां ली जा सकती है।

‘‘सी-विजिल‘‘ पर दर्ज कराए शिकायत

प्रतिनिधियों को बताया गया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत ‘‘सी-विजिल एप‘‘ के जरिए दर्ज करा सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने पर 100 मिनट में जांच करते हुए समाधान किया जाता है। प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। ‘सी-विजिल‘ किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इसका इस्तेमाल करके कदाचार की घटना की जानकारी भेज सकते है। इसमें शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने का विकल्प भी है।
जिले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संबंधित शिकायत के साथ निर्वाचन से संबंधित षिकायतों के लिए जिला कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 206 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां सी-विजिल कंट्रोल रूम, शिकायत कंट्रोल रूम, टोल फ्री नंबर 1950, प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्राॅनिक न्यूज चैनल पर पेड/फेक/संदेहास्पद न्यूज पर सतत निगरानी के लिए कार्मिक नियुक्त किए है। यहां एनजीआरएस पोर्टल/सी-विजिल एप पर भी आनलाइन शिकायत प्राप्त की जा रही है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदी लाल मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हमारा एक मत बदलेगा हमारी किस्मत: सुनीत कुमार(सरदार जी)

rktvnews

राजनांदगांव : भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव ने जीता स्वीप हॉकी मतदान कप 2024।

rktvnews

जयपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश की जल संपन्नता में योगदान का संकल्प।

rktvnews

भोजपुर : रमडीहरा के अनीश ने लहराया परचम।

rktvnews

09 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने निर्वाचक सूची पुनरीक्षण हेतु किया निर्देशित।

rktvnews

Leave a Comment