
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)04 अक्टूबर।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह, निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्वागत प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि माताएं-बहनें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाए। उन्हें महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाएं। तभी हम सफल समाज का निर्माण कर सकते हैं। समूह भोजपुरी देवी गीत “आज माई हमार अंगना आव तारी….” विद्यालय की छात्रा अर्चना, वेदिका, कृतिका, प्रियांशी, सौम्या, सारिका, तपस्या, सुरुचि एवं राजनंदनी ने द्वारा प्रस्तुत कर दर्शकों को भक्ति से साराबोर कर दिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में (पक्ष) मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी, आराध्या सिंह, अनुराधा सिंह रही। वही (विपक्ष) में आलोक अतुल्य, शाम्भवी, रोमा ओझा, प्रियांशु कुमार रहें। कविता पाठ कक्षा नवम की छात्रा साक्षी राज ने पेश किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्रा अश्विनी सिंह, दिया कुमारी, जाहन्वी सिंह, समृद्धि पाण्डेय ने भाग लिया। समूह नृत्य (डांडिया) “बोल ओ आये तेरे भवन……”को विद्यालय की छात्रा श्रेया, रिद्धिमा सिंह, निशी कुमारी, आरती, ईशिका, आरूषि कुमारी, अराध्या सिंह, मिनाक्षी पाण्डेय, पलक सिंह, सृष्टि, वैष्णवी सिंह, उन्नति उपाध्याय, अन्नया केशरी, अर्पिता केशरी ने पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अध्यक्षीय संबोधन निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि हमारे बच्चे ने चार दिनो की मेहनत के बाद जो कला दिखाया। उसकी प्रशंसा जितनी की जाए, वह कम है। आज के युवा पीढ़ी नौ दिनो तक भक्ति भाव से पूजा करते हैं, लेकिन विसर्जन में भद्दी गाना बजाकर डांस करते हैं। मैं युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि आप जिस तरह पूजा भक्ति भाव से करते हैं। उसी प्रकार विसर्जन भी भक्ति भाव से कर अपनी संस्कृति को बचाएं। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र तथा प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने प्रतियोगिता में अव्वल छात्र -छात्राओ को संयुक्त रूप से मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मंच संचालन अरविन्द्र ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया।
