RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: पुरानी रंजिश में हत्या,गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस पर बरसाई गोलियां!बचाव में पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल।

घटना की जानकारी देते भोजपुर एसपी(फोटो सौ.भोजपुर पुलिस Facebook)

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 02 अप्रैल।आज उदवंतनगर थाना अंतर्गत रघुनीपुर गांव में सुबह-सुबह रामाधार यादव और उनके लड़के को गेहूं काटते समय पुराने दुश्मनी में उनके गोतीया के ही कुछ अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।जिसकी सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी को पहुंचे भोजपुर पुलिस अधीक्षक ,सहायक पुलिस अधीक्षक,सदर,डी०आई०यू० टीम और कई थाना की टीम ने घेराबंदी करके बघार क्षेत्र में इन अपराधियों की घेराबंदी की।गिरफ्तारी हेतु पुलिस की घेराबंदी बढ़ती देख इन लोगों ने पुलिस पर लगातार फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी बचाव के लिए गोलियां चलाई जिसमे पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से दो अपराधी घायल हो गए।दोनों को गिरफ्तार करके इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया की अपराधी गोली को झोले में भर कर लगातार फायरिंग कर रहे थे। हालांकि की अपराधियो और पुलिस के द्वारा कितनी राउंड फायरिंग की गई इसकी आधिकारिक पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं प्राप्त हो सकी है।

Related posts

झारखंड:जिला मुख्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस।

rktvnews

ऐतिहासिक होगी ट्रैक्टर रैली : मनोज कुमार सिंह

rktvnews

राजस्थान: राज्यपाल से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की।

rktvnews

TEKCE ने नए रियल एस्टेट पार्टनर और सहयोगी कार्यक्रमों के साथ वैश्विक पहुंच बढ़ाई।

rktvnews

फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान ने प्रसिद्ध अनुसंधान एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

तेज़प्रताप के सपने में आये मुलायम

rktvnews

Leave a Comment