RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गठबंधन,प्रधानमंत्री देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना चाहते है:पुनम सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 02 अप्रैल। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यालय मे प्रदेश प्रवक्ता सह आरा लोकसभा मीडिया प्रभारी पुनम सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही कि दो दिन पहले दिल्ली मे इंडी गठबंधन के रैली को देश ने देखा, किस प्रकार देश के सभी भ्रष्टाचारी नेता एक मंच पर खड़े हो कर भ्रष्टाचार को बचाने मे लगे थे। ये नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देते है।भ्रष्टाचार को बचाना चाहते है,लेकिन देश के 140 करोड़ लोगो मोदी का परिवार है और मोदी जी इन देश के 140 करोड़ परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाना चाहते है।किस प्रकार अन्ना हजारे के अनुआयी आज लालू जी को अपना गुरु मान रहा है।हाँ वही लालू जी जिसने चारा घोटाला किया,नौकरी के बदले जमीन लिखवाया।आपके गुरू होंगे वे,लेकिन आप तो उससे आगे है।जेल जाने के बाद भी कुर्सी नही छोड़ रहे हैँ। देश मे पहली बार.हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री जेल से शासन चलाना चाहता है। ये इंडी गठबंधन के लोग सीबीआई, इडी पर सवाल उठाते है,बोलते है कि मोदी जी ने जान बुझकर फंसाया है। मै पूछना चाहती हूँ कि बिहार मे जब लालू प्रसाद यादव को सीबीआई ने पकड़ कर जेल मे डाला था,तब किसकी सरकार थी।ये अपने आप को देश और कानून से भी ऊपर समझते है।यदि वे भ्रष्टाचारी नही होते तो न्यायालय उन्हे जमानत क्यो नही देती।
झारखंड के मुख्यमंत्री भी जेल गए है,उन्हू भी जमानत नही मिल रहा है।मनीष सिसोदिया को भी जमानत नही मिल रहा है।आखिर क्यो?वे भ्रष्टाचारी है,दोषी है तभी तो जेल मे है। यह वही मुख्यमंत्री है जिन्होने सिसोदिया को जेल जाने पर मंत्री से इस्तीफा लिया था और आज खुद जेल मे है तो इस्तीफा नही दे रहे है।
सभी भ्रष्टाचारी भले ही एक हो कर नरेन्द्र मोदी जी से लड़े,देश से लड़े,संविधान और.कानून से लड़े,लेकिन भ्रष्टाचार तो देश से जा कर ही रहेगा और भ्रष्टाचारी द्वारा लिया गया देश के पेसे को लौटाना ही होगा।यह मोदी की गारंटी है।यह देश के 140 करोड़ जनता से किया गया वादा है। झारखंड और दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा अपनी पत्नियों को आगे कर सरकार चलाने की साजिश है।क्या उनकी पार्टियों मे कोई कार्यकर्ता नही है।
उन्होंने कहा कि 1977 मे इंदिरा गांधी ने किस प्रकार देश के संविधान को तार-तार किया था।काँग्रेस सबसे बड़ी भ्रष्टाचार पार्टी है और वह सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों का मुखिया बनना चाहता है।लेकिन इंडी गठबंधन महाठगबंधन है।सभी ने देखा कि बंगाल,पंजाब, जम्मू, उतरप्रदेश आदि सभी राज्यो की छोटी पार्टियों ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया।उस गठबंधन मे सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होने का होड़ मचा है। इनकी लड़ाई देश और देशवासियों के लिए नही है।ये भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एकजुट हो कर लड़ना चाहते है,लेकिन देश की जनता इन नकाबपोश चेहरो को पहचान गयी हैऔर मोदी की गारंटी के साथ है।
प्रेस वार्ता मे पूर्व विधान पार्षद राधामोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,उपाध्यक्ष ईं.धीरेन्द्र स़िह,सतीश भट्ट,जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह सहित प्रवक्तागण और अन्य थे।

Related posts

टिमथी शालमे की ‘ड्यून: पार्ट टू’ में दमदार वापसी को लेकर खास बातचीत।

rktvnews

बक्सर:बैठक में विधायक आनन्द मिश्र के स्थानीय मुद्दों पर सबने जताईं सहमति।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण के पहले सोमवार भगवान श्री महाकाल मनमहेश स्‍वरूप में निकले नगर भ्रमण पर।

rktvnews

भोजपुर:डॉ रूंगटा क्लिनिक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

बागपत:कलेक्ट्रेट विकास भवन सरकारी कार्यालय परिसर में आज नागरिक–प्रशासन सहभागिता का सशक्त उदाहरण बने।

rktvnews

पटना:शिक्षकों का सम्मान भारतीय परंपरा और संस्कृति का समादर : नन्द किशोर यादव

rktvnews

Leave a Comment