RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/सारण(छपरा) 02 अप्रैल। जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई।
इस वर्ष सारण जिला के लिये 113248 मैट्रिक टन धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के विरुद्ध 97023 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई, जो लक्ष्य का 85.67 प्रतिशत है।
अधिप्राप्ति किये गये धान के समतुल्य 65975.5 एमटी सीएमआर (चावल) पैक्सों द्वारा एसएफसी के गोदाम में जमा किया जाना है। अभी तक पैक्सों द्वारा 47167 एमटी सीएमआर जमा किया गया है, जो लगभग 72 प्रतिशत है। अभी भी पैक्सों द्वारा 18808 एमटी (28 प्रतिशत) सीएमआर जमा किया जाना शेष है।
जिलाधिकारी ने 15 मई तक शत प्रतिशत सीएमआर जमा कराने का स्पष्ट निदेश दिया। बताया गया कि 11 पैक्सों द्वारा एसटीआर निर्गत होने के 25 दिनों के बाद भी सीएमआर जमा नहीं किया गया है। ये पैक्स बरेजा, तुजार पुर, बनौता, भगौना नचाप, बंगरा, भलुआ बुजुर्ग, गोआ पिपरपाती, कल्याण पुर, सिताब दियारा, सोनौली एवं रामपुर अतौली हैं।
जिलाधिकारी ने इन सभी पैक्सों से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर एक सप्ताह के अंतर्गत सभी 11 पैक्स सीएमआर जमा नहीं करेंगे तो उन्हें डिफॉल्टर घोषित किया जायेगा।
उन्होंने 15 मई तक शत प्रतिशत सीएमआर जमा कराने का स्पष्ट निदेश दिया। जमा हो रहे सीएमआर की प्रतिदिन मोनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने यमुना नदी के काठा व अलीपुर तटबंध का किया निरीक्षण!बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्राम वासियों से की वार्ता।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महुई पैक्स अध्यक्ष अरविन्द साह एवं प्रबंधक राजवंशी प्रसाद के विरूद्ध मटियरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

आरा में जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद।

rktvnews

भोजपुर:पेपर लीक और छात्र-युवाओं पर पुलिसिया दमन के खिलाफ बिहार बंद ऐतिहासिक रहा : आइसा-आरवाईए

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में आरम्भ होगी ‘कथयामि कथा’ ऋंखला,’मैं और मेरी कविता’ शीर्षक से एकल काव्य-पाठ भी।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निष्पादन व अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment