RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)02 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की बिन्दुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने जिले भर में हुए सड़क दुर्घटना की समीक्षा के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी को सड़क सुरक्षा अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। वहीं परियोजनाओं से चलनेवाली भारी वाहनों को लेकर सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि मोटर वाहन एक्ट का अक्षरशः अनुपालन हो अगर इसकी अवहेलना पाई जाती है तो जांच अभियान चलाते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी संबंधित के उपर कार्रवाई करेंगे। साथ ही कहा अवैध खनन से संबंधित मामलों में ड्राइवर, वाहन, वाहन मालिक समेत संलिप्त अन्य लोगों के उपर भी कार्रवाई करें। ओवरलोड वाहनों के उपर भी विशेष रूप से सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आगे उन्होने नो इंट्री का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही बिना फिटनेश/चालान के वाहनों को चलाते हुए पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी चतरा इंद्र कुमार, सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

RAK ICC ने 2025 के विधायी सुधारों के साथ अपनी फाउंडेशन व्यवस्था को और मजबूत किया संपत्ति सुरक्षा, गवर्नेंस और विवाद समाधान तंत्र में सुधार के व्यापक अपडेट।

rktvnews

बक्सर: दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में NCC कैडेटों को कराया गया शस्त्र संचालन का अभ्यास।

rktvnews

खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के लिए ट्रॉफी का अनावरण किया।

rktvnews

स्कूली शिक्षा और साक्षारता विभाग के सचिव संजय कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर रूस के उप शिक्षा मंत्री डेनिस ग्रिबोव के नेतृत्व में रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की 7वीं बैठक में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कालेज में महिला, कानून और समाज” विषयक परिचर्चा का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment