RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उर्जा मंत्री आरके सिंह अपने 10 वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट जारी करें-सुदामा प्रसाद

लोकतंत्र व संविधान को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी-सुदामा प्रसाद

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 30 मार्च।आरा लोकसभा इंडिया महागठबंधन का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद माले जिला कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुदामा प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षो के शासनकाल में देश के संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने का पूरा प्रयास किया!उन्होंने आगे कि कहा मोदी सरकार देश के खेती, रोजगार,व्यवसाय और समाजिक सदभाव को लगातार कमजोर करने प्रयास कर रही है!इनके सांसद अनंत हेगड़े ने तो बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के संविधान को बदलने ,देश के लोगों से 400 सीट जीताने की बात कही!उन्होंने कहा कि उर्जा मंत्री आरके सिंह जब पहली बार आरा से चुनाव लड़ रहे थे तो उन्होंने जिले में सौर्य उर्जा प्लांट लगाने की घोषणा की थी लेकिन आज तक नहीं लग सका!बड़हरा प्रखंड के गुंडी गांव को भी गोद लेने की घोषणा उनके द्वारा की गई लेकिन आज तक गुंडी गांव विकास के लिए तरस रहा है!जिले के बेरोजगार रोजगार के लिए दूसरे राज्य में प्लायन के लिए मजबूर हैं!उर्जा मंत्री जिस विभाग के मंत्री है उस विभाग में बिजली के नाम पर जनता के पैसों को लूटा जा रहा है गरीबों के घरों में लाखों रुपए का बिजली बिल आ रहा है! फर्जी बिजली बिल से जनता परेशान है!जिले के खेती की सिंचाई के लिए सोन नहर का आधुनिकीकरण की लंबित मांग आज तक पूरी नही हुई!जिसके चलते खेती घाटे का सौदा बनकर रह गयी है! उन्होंने आगे कहा कि आॉनलाइन व्यापार के कारण फुटपाथी दुकानदार व छोटे-मोटे मझोले व्यवसायी बर्बादी के कगार पर है!उन्होंने कहा कि माननीय सांसद महोदय को अपने 10 वर्षों का शासनकाल का रिपोर्ट जारी करना चाहिए!महागठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने कहा कि जनता के इन बुनियादी मुद्दों को लेकर चुनावी एजेंडा बना कर चुनाव लड़ा जाएगा!प्रेस कॉन्फ्रेंस में माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,क्यामुद्दीन अंसारी,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला स्थाई समिति सदस्य जितेंद्र सिंह,अमित कुमार बंटी शामिल थे।

Related posts

झारखंड: चतरा:व्यय प्रेक्षक बुद्रुक गणेश बालासाहेब का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

मोतीहारी:जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने की राजस्व की समीक्षा।

rktvnews

पटना: नीतीश कुमार ने रघुनाथपुर रेल हादसे में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

उज्जैन:मंत्री गौतम टेटवाल एवं चैतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुए एमओयू साइन।

rktvnews

आयुर्वेद को पुर्नस्थापित कराना हमारी प्राथमिकता – आयुष मंत्री

rktvnews

Leave a Comment