RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:निर्वाचन पर्यवेक्षकों से आमजन कर सकते हैं मुलाकात,पर्यवेक्षकों से मोबाइल नंबर पर किया जा सकता है सम्पर्क।

RKTVNEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान )29 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष, भयमुक्त निर्वाचन प्रक्रिया के लिए गंगानगर और चूरू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हुई है। सामान्य/व्यय और पुलिस पर्यवेक्षक लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आमजन के लिए सर्किट हाउस और मोबाइल नंबर पर उपलब्ध रहेंगे। आमजन अपनी परिवेदनाओं, सूचनाओं और अन्य चुनाव संबंधित फीडबैक के लिए पर्यवेक्षकों से मिल सकते हैं।
सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस मनोज कुमार से मोबाइल नंबर 94621-79127 पर, केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक विवेक आनंद से चुनाव में व्यय संबंधित सूचनाओं के लिए मोबाइल नंबर 94621-82411 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
चूरू लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक कौस्तुभ दिवेगांवकर सी. चूरू सर्किट हाउस के ऑब्जर्वर मीटिंग हॉल में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। आमजन उनके मोबाइल नंबर 87644-66486 पर भी सम्पर्क कर सकते है। व्यय पर्यवेक्षक श्री अख्तर हुसैन अंसारी से सर्किट हाउस चूरू के ऑब्जर्वर मीटिंग हॉल में शाम 3.30 बजे से 5 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं। उनके मोबाइल नंबर 87644-75861 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
इसी प्रकार गंगानगर और चूरू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पुलिस पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार तबाजी. पाडवाल से भी मोबाइल नंबर 87644-75573 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गंगानगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हनुमानगढ़ जिले का संगरिया, हनुमानगढ़ और पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र आता है। वहीं, चूरू लोकसभा क्षेत्र में जिले का नोहर और भादरा विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

Related posts

बेतिया / जिलाधिकारी ने बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत हरनाटांड़, सिधाव, नौरंगिया दरदरी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर क्रियान्वित योजनाओं के कार्य प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

rktvnews

दरभंगा:08 एवं 09 जुलाई को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला।

rktvnews

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक ने किया एस०सी०/एस०टी० थाना का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: विवाद में चली गोली से एक की मृत्यु।

rktvnews

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण- XVII पिथौरागढ़ में आरंभ।

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment