RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने सदर अनुमंडल अंतर्गत बरौली एवम् सिधवलिया प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/गोपालगंज ( बिहार) 28 मार्च।आज जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर सदर अनुमंडल अंतर्गत बरौली एवम् सिधवलिया प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ दियारा क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से मतदान प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संचालन हेतु उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सलेमपुर गढ़, राजकीय मध्य विद्यालय, सलेमपुर, प्राथमिक विद्यालय, सलेमपुर मलाही टोला, राजकीय मध्य विद्यालय, सलेमपुर, आगनवाड़ी केंद्र सलेमपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डुमरिया पश्चिमी अवस्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा पहुंच पथ, मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधा एवम् सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
साथ ही उक्त मतदान केंद्रों से संबद्ध स्थानीय मतदाताओं से वार्ता कर उन्हें अपना मत का प्रयोग करने में होनेवाली समस्याओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।
इसके साथ ही वहां के आधारभूत सुविधाओं के संबंध में उत्पन्न समस्याओं की जानकारी लेकर उक्त समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में डी ०सी० एल० आर० सदर,जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी -सह- विशेष कार्य पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी सिधवलिया और बरौली एवं संबंधित बूथ के बी एल ओ के साथ-साथ ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

रोहतास: जिलाधिकारी उदिता सिंह ने नगर निकाय की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:धर्म और भक्ति से विपरित काल में भी रक्षा होती है :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक,पेयजल, बिजली एवं सड़क सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

पटना:औद्योगिक विकास को नई गति: ₹600+ करोड़ के निवेश से 3,300 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 14 करोड़ 33 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

rktvnews

Leave a Comment