RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 16 प्रत्याशियों एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 प्रत्याशियों ने किये नामांकन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)28 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 के तहत जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 16 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन दाखिल किये हैं।
नामांकन के अंतिम दिन जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 6 प्रत्याशियों ने 13 नामांकन दाखिल किये। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मंजू शर्मा ने 4-4 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेश, राष्ट्रीय सनातन पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र, इंडियन पिपुल्स ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार प्रताप कुमार दुचानिया एवं हरिकिशन तिवारी ने भीम ट्राइबल कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, योगेश शर्मा ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया।
जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन के अंतिम दिन 12 प्रत्याशियों ने 19 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अनील चोपड़ा ने 4-4 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हनुमान सहाय, राजस्थान राज पार्टी के प्रत्याशी दुलीचंद सैनी, भीम ट्राइबल कांग्रेस के प्रत्याशी हरिकिशन तिवारी एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रत्याशी अजय भट्ट ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, डॉ. ओम सिंह मीणा, कहन्वी बोहरा, प्रेम मीणा, डॉ. रामरूप मीणा, राम सिंह कसाना, नेहा सिंह गुर्जर एवं श्री देवहंस ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया।
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी, 30 मार्च तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। वहीं, जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा एवं 04 जून को मतगणना होगी।

Related posts

इंदौर:लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आबकारी अमले की बड़ी कार्यवाहियां।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र, पटनासहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने “विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी सुधार और वित्त” विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चारू कान्हाचट्टी की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

हरियाणा उदय के तहत सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने किया जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment