RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

निर्वाचन आयोग द्वारा आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी किए जाने के बाद नामांकन पत्र भरने का काम कल से प्रारंभ होगा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 मार्च।आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र कल से भरे जाएंगे। लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 88 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राजपत्र अधिसूचना 28.03.2024 को जारी की जाएगी। दूसरे चरण में एक भाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (बाहरी मणिपुर) के साथ इन 88 संसदीय क्षेत्रों में मतदान 26.04.2024 को होगा। बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव की अधिसूचना को पहले चरण के लिए जारी गजट अधिसूचना में शामिल किया गया था। बाहरी मणिपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 15 विधान सभा क्षेत्रों में 19.04.2024 (चरण 1) को मतदान होगा और इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 13 विधान सभा क्षेत्रों में 26.04.2024 (चरण 2) को वोट डाले जाएंगे।
दूसरे चरण में शामिल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल। इसके अलावा मणिपुर में एक भाग संसदीय क्षेत्र (बाहरी मणिपुर) का है।

चरण 2 के लिए कार्यक्रम नीचे दिया गया है-

Related posts

चतरा:स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, निरीक्षण प्रतिवेदनों के आधार पर की जा रही सतत समीक्षा।

rktvnews

चित्रकूट विश्वविद्यालय में सम्मानित हुए डा अनिल सुलभ।

rktvnews

राजस्थान: वासुदेव देवनानी ने शहीदों को किया नमन,अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र किया अर्पित।

rktvnews

भोजपुर: सीमित साधनों के बावजूद जनहित परिवार ने 25 वर्षों तक अनवरत समाज की सेवा कर अपनी पहचान बनाई : विधायक

rktvnews

जयपुर:मदरसों में आधुनिक शिक्षण देना अनिवार्य वरना पंजीकरण होगा रद्द- शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग

rktvnews

पत्रकार को पितृ शोक।

rktvnews

Leave a Comment