RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

भोजपुर जिलाधिकारी ने जिले वासियों को साहित्यिक अंदाज में दी होली की शुभकामनाएं।

भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार (फाइल फ़ोटो)

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 25 मार्च । भोजपुर जिलाधिकारी राज कुमार ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। जिलाधिकारी ने अपनी शुभकामना सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए होली के सौहार्दिक एवं सामाजिक सकारात्मक महत्ता को अपनी एक रचना के माध्यम से शब्दो के रूप में राधा कृष्ण के होली खेलते हुए एक चित्र के रूप में जिले वासियों के सामने प्रस्तुत किया है।
सोशल मीडिया Facebook पर जिलाधिकारी द्वारा साझा की गई उनकी रचना..!

रचना के साथ जिलाधिकारी द्वारा facebook पर साझा की गई प्रेम को परिभाषित करती तस्वीर।

रंग

नहीं देखता भेद अपने पराए का
इसका तो काम है रंगना
रंगता उनको भी है जो रंगते हैं
पड़ता उन पर भी है
जो पास हैं,रहते दूर हैं
सृष्टि में रंग,अनिष्ट में रंग
रंग बड़े खूबसूरत और होते निष्कलंक
यह व्याधियों के शोषक,और सुख की जयकार हैं
रंग ही दान और रंग संस्कार है
रंग का विधान है
रंगों का त्यौहार है
रंग से मुंह ना मोड़ना
इन्हीं से तो सरोकार है।

Related posts

भोजपुर:बहियारा में श्री बालाजी-नृसिंह मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिला परिवहन पदाधिकारी

rktvnews

पटना:गीता को जीवन में उतारने वाले आदर्श साहित्यकार थे ‘जगतबंधु’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

आरा:सम्पूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच का एक दिवसीय धरना।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य।

rktvnews

Leave a Comment