RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा से आर के सिंह और सासाराम से शिवेश राम को भाजपा का लोकसभा टिकट मिलने पर भोजपुर के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)24 मार्च।भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा आरा से फिर एक बार केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह और सासाराम लोकसभा क्षेत्र से अगिआंव के पूर्व विधायक सह प्रदेश महामंत्री शिवेश राम को प्रत्याशी घोषित होने पर भाजपा भोजपुर के समस्त कार्यकर्ता और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। प्रत्याशी घोषित होते ही मोबाइल की घंटी घनघनाने लगा और एक-दूसरे को बधाइयां देना शुरू हो गया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,सांसद प्रतिनिधि ईं.धीरेन्द्र सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह,जीवन कुमार,पूर्व विधायक मुनी देवी,पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी,सुषुमलता कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी,राकेश सिंह, वंदना राजवंशी, मीरा यादव कौशल यादव,उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,प्रेम पंकज ललन,शंभु चौरसिया,हरेन्द्र पांडेय,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, संतोष चंद्रवंशी, मधु मिश्रा, विनय बेलाऊर, अरविन्द पांडेय, व्यवसायी आदित्य विजय जैन आदि कार्यकताओ ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह,प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरा लोकसभा क्षेत्र से विकास का पर्याय बन चुके आर के सिंह को फिर एक बार भोजपुर की जनता का सेवा करने का मौका मिला। उनकी जीत सुनिश्चित है और वे जिला का विकास और तेजी से करेंगे।भोजपुर की जनता आर के सिंह के साथ है।भोजपुर जिला मे चारो तरफ खुशी का माहौल है।
वही प्रदेश महामंत्री, पूर्व विधायक शिवेश राम को सासाराम लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने पर भोजपुर की जनता और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की और एक कार्यकर्ता को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का साधुवाद दिया गया।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यसंस्कृति एवं अंतर विभागीय समन्वय को लेकर बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत समुचित क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहाकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भीम सिंह भवेश के पद्मश्री सम्मान से बढ़ा है बिहार का गौरव: अशोक सिन्हा

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा 13 जुलाई को विधानसभा मार्च की तैयारी के लिए समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दीपक सर्वसम्मति से बने शाहपुर जदयू नगर अध्यक्ष ।

rktvnews

आधी सच्चाई का लाइव तमाशा: रिश्तों की मौत का नया मंच।

rktvnews

Leave a Comment