RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:सेंट्रल पार्क में होली के संग रंगोली कार्यक्रम का आयोजन,रंगों के साथ 19 अप्रैल को अवश्य मतदान करने का संदेश।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)22 मार्च। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से टाउन के सेंट्रल पार्क में शुक्रवार शाम को होली के संग रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजीविका की महिलाओं, छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोलियां बनाई। राजीविका की महिलाओं ने क्रिएटिव आर्ट द्वारा मतदाता जागरूकता वाले आर्ट क्राफ्ट बनाए। होली के त्यौहार को अनोखे रूप में सेलिब्रेट किया गया। जिसमें फूलों के रंगों के साथ आमजन को अवश्य मतदान करने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में राजीविका की महिलाओं ने आ वोट देवन चाला राजस्थानी गाने पर प्रस्तुति देकर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नवज्योति मुख बधिर अंध विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने में भारत हूं गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। होली के त्यौहार पर धमाल के क्रेज को देखते हुए सुखराम बागड़ी के नेतृत्व में सियाराम वाटिका चंग धमाल और गोरबंद चंग पार्टी ने धमाल गायन में रंग बिखेरा। राजकीय विद्यालय मक्कासर कि छात्राओ ने होलिया में उड़े रे गुलाल गाने पर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग के विभिन्न एप्लीकेशन सक्षम, सी विजिल, वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन तथा ईवीएम जागरूकता से संबंधित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव 2024 के जिला शुभंकर का विमोचन भी किया गया।

19 अप्रैल को नैतिक मतदान करने की दिलाई शपथ

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने उपस्थित सभी अधिकारियों और आमजन को अवश्य मतदान करने के संकल्प की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि 19 अप्रैल को सभी मतदाताओं को मतदान करना है तथा अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करना है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नैतिक मतदान बहुत जरूरी है, इसलिए सभी मतदाता 19 अप्रैल को मतदान केंद्रों पर अवश्य मतदान करें।
कार्यक्रम में एडीएम उम्मेदी लाल मीणा, जिला परिषद सीईओ सुनीता चौधरी, हनुमानगढ़ एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी, टिब्बी एसडीएम स्वाति गुप्ता, एसीईओ सुनील छाबड़ा, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, पीआरओ सुरेंद्र कुमार सामरिया, सीडीईओ शक्ति रानी, नगर परिषद आयुक् सुरेंद्र यादव, डीपीएम वैभव अरोड़ा, आईसीडीएस उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी, डेयरी एमडी अग्रसेन सहारण, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और आमजन मौजूद रहे। मंच संचालन भीष्म कौशिक और प्रकाश चंद्र जोशी ने किया।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री सऊदी अरब के रियाद की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

rktvnews

पंजाब नैशनल बैंक आरा मंडल कार्यालय, द्वारा हिंदी माह के समापन समारोह का आयोजन।

rktvnews

राहुल गांधी मामले में एनएसयूआई ने प्रयागराज में मोदी का पुतला फूंका।

rktvnews

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी विद्यालय, बामपाली में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट -3 के टेबल टेनिस प्रतियोगिता का तीसरा दिन।

rktvnews

बिहार सरकार का बड़ा कदम:अनुकम्पा नियुक्ति अब होगी पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

Leave a Comment