RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:शाहपुर के चिकित्सक के मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन बनने पर खुशी व्यक्त।

शाहपुर के चिकित्सक डॉ अजय कुमार जो मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन बने हैं(फाइल फ़ोटो)

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर रेफरल अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ अजय कुमार मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन बने हैं। वे कई वर्षों से शाहपुर रेफरल अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ अजय कुमार का वरीयता क्रमांक 6969/2008 और 676/19 है। डॉ अजय कुमार सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर रेफरल अस्पताल, शाहपुर, भोजपुर में पदस्थापित थे। उनका नव पदस्थापन असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर के पद पर किया गया है। डॉ अजय कुमार के मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन बनने से शाहपुर के लोगों में काफी खुशी है। डॉ अजय कुमार पिछले कई वर्षों से शाहपुर में पदस्थापित हैं और यहाँ के लोगों के साथ उनका काफी नजदीकी संबंध हो गया है। डा अजय कुमार के मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन बनने पर खुशी व्यक्त करने वालों में हरेराम लाल, फिरोज शाह, मुन्ना शाह, मंटू दूबे, पिंटू पांडे, डा आरबी ओझा, अंकित पांडे, सुधीर पांडे, सोनू कुमार, श्रीभगवान सिंह उर्फ किसान, हीरा सिंह आदि शामिल हैं।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति को ज्ञापन सौंपा।

rktvnews

पटना:अवकाश कुमार बने पटना के एसएसपी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 सितंबर 25

rktvnews

बजट में कपड़ा मंत्रालय के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5272 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता और महिला प्रेरक फिल्म का किया गया प्रदर्शन।

rktvnews

आस्था के रूप में चैती छठ की भी बढ़ रही है लोकप्रियता।

rktvnews

Leave a Comment