RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : 152 पीस फ्रूटीनुमा अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार तीन गये जेल।

करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष चंदन कुमार द्वारा बरामद शराब की खेप

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने थाना मोड़ के पास से तीन बाइक सवार शराब धंधेबाजों को 152 पीस फ्रुटीनुमा विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने शराब धंधेबाजों के पास से 180 एम एल का 152 पीस 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब 27.360 लीटर, एक मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने उक्त शराब, मोटरसाइकिल और मोबाइल को जप्त कर लिया है। पुलिस ने विकास कुमार, विकास यादव और वीरू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी तीनों बक्सर जिला के नैनिजोर थाना क्षेत्र के महुआर गाँव के रहने वाले बताये जाते हैं।

Related posts

रीपा से समूह की दीदियों को मिली आत्मनिर्भरता की राह

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम में युवाओं के सहभागिता से ही जिला स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा : निदेशक डीआरडीए

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

भाकपा – माले ने दिया शालिग्राम पासवान को श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से केन्द्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ने की भेंट।

rktvnews

राष्ट्रपति कल प्रयागराज का दौरा करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment