RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों के साथ जिलाधिकरी ने बैठक कर पेड न्यूज एवं प्री-सर्टिफिकेशन की दी जानकारी।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)21 मार्च।राजनैतिक दलों के जिला स्तरीय अध्यक्षों के साथ जिलानिर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर पेड न्यूज, प्री सर्टिफिकेशन, बल्क मैसेज सहित सोशल मीडिया पर प्रचारित किये जाने वाले कन्टेंट के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।
लोक सभा निर्वाचन को स्वच्छ वातावरण में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने को लेकर जिला में गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण कोषांग (एमसीएमसी)के तत्वावधान में यह बैठक आयोजित की गयी जिसमें कोषांग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस कोषांग के अध्यक्ष जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पूर्वी चमपारण हैं। उप विकास आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर मोतिहारी, क्षेत्रीय प्रसार पदाधिकारी पूर्वी चंपारण,जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, आई०टी० मैनेजर, संवाददाता प्रसार भारती एवं प्रभारी आकाशवाणी-एफएम मोतिहारी कोषांग के सदस्य हैं।
बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों को पेड न्यूज के बारे में बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोषांग के द्वारा इस पर बारीक नजर रखी जाएगी और पेड न्यूज से संबंधित खबरों को चिन्हित कर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा उपलब्ध गए दर के अनुसार पेड न्यूज पर व्यय राशि का आकलन कर निर्वाचन लड़ने वाले संबंधित प्रत्याशी के व्यय में जोड़ने के लिए व्यय अनुश्रवण कोषांग को विहित प्रपत्र में भरकर भेज दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि एक प्रत्याशी अधिकतम 95 लाख की राशि का व्यय कर सकते हैं।
बैठक में प्री सर्टिफिकेशन के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रचार कंटेन्ट बिल्कुल आदर्श आचार संहिता के अनुकूल होना चाहिए । कोई अभ्यर्थी विशेष अभियान या बल्क मैसेज देना चाहते हैं तो इसके लिए प्रचारित किये जाने वाले कंटेन्ट का अनुमोदन (एमसीएमसी) कोषांग से लेनी होगी। यह कोषांग सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों यथा-फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि का लगातार अनुश्रवण करेगी और आपत्ति जनक पोस्ट को चिन्हित करते हुए उसके विरुद्ध नोटिस जारी कर कार्रवाई करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्याशी के पक्ष में जारी किये गये विज्ञापनों का भी अनुश्रवण किया जाएगा और उस पर व्यय की राशि प्रत्याशी के निर्वाचन व्यय में जोड़ने के लिए व्यय अनुश्रवण कोषांग को लिखा जाएगा। इसका दर सूचना जन-सम्पर्क विभाग द्वारा निर्धारित दर पर आधारित होगा।
राजनैतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों को सिंगल विंडो सिस्टम के कार्यरत होने के बारे में बताया गया और कहा गया कि उनकी मांग पत्रों को यथाशिघ्र निष्पादित करते हुए उसकी स्वीकृति देने की व्यवस्था करायी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक दो मतदान केन्द्रों के लिए सहायक बूथ बनाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। जहाँ 1500 से अधिक मतदाता हैं। यह प्रस्ताव चिरैया और ढ़ाका से प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि सहायक मतदान केन्द्र भी इसके पूर्व के मतदान केन्द्र भवन में ही बनाया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:खाने के विवाद में दोस्त ने मारी गोली

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी चार-दिवसीय मणिपुर यात्रा के अंतिम दिनआज इम्फाल में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

rktvnews

सिवान:पैक्स निर्वाचन- 2024 के निमित्त तैयारीयों की स्थल पर समीक्षा करने हेतु बसंतपुर प्रखंड पहुंचे जिला पदाधिकारी।

rktvnews

बागपत:खाद सुरक्षा विभाग की टीम ने चलाया जनपद में अभियान!मिलावटी खाद्य सामग्री विक्रय करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:धुमधाम से मनेगा भाजपा स्थापना दिवस, भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

rktvnews

साहित्यकार जयशंकर प्रसाद की जयंती एवं पत्रिका विमोचन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment