RK TV News
खबरें
Breaking News

समस्तीपुर:अग्निवीर में बहाली के लिए दलसिंहसराय बीएसडीसी के छात्रों का मार्गदर्शन।

समस्तीपुर/बिहार (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)20 मार्च।भारतीय वायुसेना के अधिकारियो ने अग्निवीर में बहाली के लिए रंजन आई0 टी0 आई0 के छात्रों और आस्ट्रिक कंप्यूटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा दलसिंहसराय बीएसडीसी के छात्रों का मार्गदर्शन किया। संस्थान के छात्रों के द्वारा 14ASC कोची केरला के विंग कमांडर पी0 के0 सिंह के साथ 10ASC बिहटा पटना के सार्जेंट हिमांशु कंडारी व गोपाल नेगी को चंदन व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संस्थान के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने बुके व शाल के साथ आगत अतिथियों का स्वागत किया। विंग कमांडर पी0 के0 सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अपने लक्ष्य पर अडिग रहें। उन्होंने वायुसेना में उपलब्ध अवसर कि जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को टाइम मैनेजमेंट कि बात कही। वायुसेना में बहाली के विभिन्न चरणों पर विस्तार से चर्चा की। छात्रों ने उनसे अग्निवीर, कमीशन पद बहाली के बारे में प्रश्न पूछा। कार्यक्रम में संस्थान के राजीव रंजन, मनीष रंजन, रुपेश रंजन के अलावे संस्थान के शिक्षकगन मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव के सिलवासा में 2580 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

जिलाधिकारी ने रटौल में आयुष्मान कैंप का किया निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्य और देशवासियों को रक्षा बंधन के अवसर पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

ओबीसी कैटेगरी के तहत मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण खत्म करने के कर्नाटक सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट सूचीबद्ध करने के लिए सहमत।

rktvnews

गिरीडीह:जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 150 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘बीमा सखी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment