RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

सीसीआई ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड से केसोराम सीमेंट व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 19 मार्च।भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड से केसोराम सीमेंट व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन, कंपनी अधिनियम, 2013 (योजना) की धारा 230 से 232 के तहत 30 नवंबर, 2023 की एक समग्र योजना और 30 नवंबर, 2023 (प्रस्तावित संयोजन) के कार्यान्वयन समझौते के अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ग्रे सीमेंट व्यवसाय के अधिग्रहण से संबंधित है।
अल्ट्राटेक भारत में एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है और यह भारत में ग्रे सीमेंट, सफेद सीमेंट, रेडी-मिक्स कंक्रीट, क्लिंकर और बिल्डिंग उत्पादों के निर्माण और बिक्री का व्यवसाय करती है। अल्ट्राटेक भारत में भवन निर्माण समाधान की भी पेशकश करती है। अल्ट्राटेक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी है।
केसोराम, केसोराम सीमेंट व्यवसाय के माध्यम से ग्रे सीमेंट का निर्माण करता है। केसोराम भारत में रेयान, पारदर्शी कागज और रसायनों का भी कारोबार करता है, जो प्रस्तावित संयोजन का हिस्सा नहीं हैं।
सीसीआई का विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की।

rktvnews

18वीं लोकसभा : टकराव से शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर: बाल विवाह,महिला एवं लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में चला जागरूकता अभियान।

rktvnews

गढ़वा:ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

सारण जिला के सिक्की आर्ट से बनी वस्तुओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है-डीएम,सारण

rktvnews

बागपत:किसान दिवस बैठक में जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment