RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नवादा:जिला आइकॉन राहुल वर्मा के द्वारा युवाओं के मध्य किया मतदाता जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार )19 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देशानुसार सोमवार को सप्तर्षि डिग्री कॉलेज, रजौली और इंटरमीडिएट मथुरासिनी महाविद्यालय रजौली में जिला आइकॉन राहुल वर्मा के द्वारा आज दोनों कॉलेजों में युवाओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। वहां युवाओं को प्रेरित करने के लिए फिल्म और गीतों का प्रदर्शन किया गया, जिसे छात्र, छात्राओं ने काफी सराहा।
जिला आइकॉन राहुल वर्मा ने युवा मतदाताओं को शपथ दिलाया कि ’’हम आने वाले लोकतंत्र के महा त्योहार में अपनी भागीदारी निभाते हुए मेरा पहला वोट देश के लिए देंगे।’’ चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी भी छात्रों को दी गई।
इस अवसर पर सप्तर्षि डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल कैंपस एंबेसडर, युवा मतदाता और इंटरमीडिएट मथुरासिनी महाविद्यालय के प्रिंसिपल शिक्षक कैंपस एंबेसडर छात्र छात्राएं आदि उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने अर्हता दिनांक 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों व अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में पुष्पाजंलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 फ़रवरी 25

rktvnews

केन्द्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में मिले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी।

rktvnews

राजस्थान:सिंधी समाज का सामूहिक विवाह समारोह, सामूहिक विवाह सराहनीय कार्य : वासुदेव देवनानी

rktvnews

संस्कृति मंत्रालय ने इंडिया आर्ट आर्किटेक्चर डिजाइन द्वैवार्षिक (आईएएडीबी) के लिए पूर्वावलोकन और प्रतीक चिन्ह शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment