RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जाए :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

डीसी मोनिका गुप्ता

बिना मंजूरी नहीं होगी सभा व रैली

RKTV NEWS/ नारनौल(महेन्द्रगढ़)16 मार्च। लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की पालना करनी है। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को आयोग के आदेशों को लागू करवाना सुनिश्चित करना है।
यह जानकारी देते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि सबसे पहले सभी विभागों को सरकार की नीतियों से संबंधित लगाई गई सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को हटवाना है। सभी कार्यालय में लगे सरकारी कैलेंडर को भी या तो हटाना है या उस पर लगी फोटो पर टेप लगाकर कागज चिपका देना है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस भी विभाग ने किसी भी तरह की योजना के लिए कोई फ्लैक्स वॉल पेंटिंग या अन्य किसी प्रकार की प्रचार सामग्री लगवा रखी है तो उसे तुरंत प्रभाव से हटवाएं।
उन्होंने बताया कि चुनाव की तारीख घोषित होने के दिन से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है। यह आचार संहिता पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहती है। इस दौरान किसी भी योजना का उद्घाटन या क्रियान्वयन नहीं किया जाएगा। किसी व्यक्ति के घर, दुकान, जमीन या अन्य किसी तरह की संस्थान पर बिना मंजूरी के बैनर व पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे।
डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा रैली स्थलों, होर्डिंग लगाने के लिए शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाएंगे। सभी दल निर्धारित स्थान पर ही अपनी रैली करेंगे। बिना मंजूरी के कोई भी सभा अथवा रैली नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे हर हाल में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करवाना सुनिश्चित करेंगे। अगर इस मामले में कोई भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा तो वह खुद जिम्मेवार होगा।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का सो फीसदी पालन करवाना सुनिश्चित करेगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करवाना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

Related posts

दरभंगा:उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पटना द्वारा गठित पैनल अधिवक्ताओं की टीम ने किया उपकारा दरभंगा और बेनीपुर का दौरा।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने आईआईआईडीईएम में 2,300 से अधिक प्रक्षेत्र स्तरीय चुनाव कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने में बड़ी उपलब्धि अर्जित की।

rktvnews

भोजपुर:चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार दो ,गये जेल।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

गढ़वा में कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन, त्रुटियों का किया गया सुधार।

rktvnews

भोजपुर:झांकी पुरस्कार वितरण समारोह में झांकी प्रमुखों को राम दरबार का मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment