RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नितिन गडकरी ने गुजरात के पालनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के खोखरा गुजरात बॉर्डर-विजयनगर-अंटारसुबा-माथासुर सड़क खंड के उन्नयन के लिए 699.19 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 15 मार्च।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी एक पोस्ट में कहा कि गुजरात के पालनपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के खोखरा गुजरात बॉर्डर-विजयनगर-अंटारसुबा-माथासुर सड़क खंड को पीएस के साथ 2-लेन में उन्‍नयन करने के लिए हाईब्रिड वार्षिक आधार के तहत 699.19 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।
गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-58 गुजरात और राजस्थान को जोड़ने के साथ-साथ अंबाजी मंदिर, उदयपुर, पोलो वन और अन्य पुरातात्विक स्मारकों तथा विभिन्न पर्यटन स्थलों को भी जोड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के इस खंड में मौजूदा एकल/दोहरी लेन सड़क को पीएस के साथ 2 लेन में उन्‍नयन करने का प्रस्ताव है और इसमें पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरने वाले 14 हिस्सों में पुनर्संरेखण शामिल है। यह परियोजना बेहतर संपर्क प्रदान करेगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की।

rktvnews

बागपत:मोबाइल उठाइए, खुद कीजिए स्वगणना; बागपत में प्रशासन ने शुरू किया जनभागीदारी अभियान।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:माई बहन मान योजना को लेकर संपत सिंह ने बरौली व आस पास चलाया जन-संपर्क अभियान।

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त व एसडीपीओ सिमरिया ने लिया जायजा।

rktvnews

रियर एडमिरल राजेश धनखड़ ने पूर्वी बेड़े की कमान संभाली।

rktvnews

Leave a Comment