RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री से भेंट की।

फरवरी 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आए प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे का प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली15 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार 14 मार्च को नई दिल्ली में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से भेंट की।
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। फरवरी 2024 में पदभार संभालने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है।
दोनों नेताओं ने बुनियादी ढांचे के विकास, संपर्क, ऊर्जा, जलविद्युत सहयोग, लोगों के बीच आदान-प्रदान और विकास सहयोग सहित द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भारत-भूटान की विशिष्‍ट और अद्वितीय मित्रता को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।
भूटान के प्रधानमंत्री ने भूटान की विकासात्मक प्राथमिकताओं में एक विश्वसनीय, महत्‍वपूर्ण और भरोसेमंद भागीदार के रूप में भारत की असाधारण भूमिका की सराहना की।
भूटान नरेश की ओर से प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अगले सप्ताह भूटान आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश का यह निमंत्रण स्वीकार किया।

Related posts

भोजपुर:रोटी बैंक व रेडक्रास द्वारा आम पन्ना पिलाना सराहनीय : पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

मुजफ्फरपुर:राज्य रैंकिंग में पारु का परचम बरकरार, राज्य में फिर बना नंबर वन अंचल—डीएम बोले: बाकी अंचल लें प्रेरणा, मिशन मोड में करें काम

rktvnews

मंत्रालय ने इंडिगो को बिना किसी देरी के यात्रियों के लंबित रिफंड को निपटाने का निर्देश दिया।

rktvnews

नवादा:आगामी लोकसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी की कोषांग के पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

बड़ो के साथ बच्चो के उत्तम स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज बेहतर विकल्प:जिलाधिकारी

rktvnews

अल नीनो की आशंका के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment