RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

भोजपुर : शाहपुर के नये कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने किया पदभार ग्रहण।

शाहपुर नगर पंचायत के नये कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने किया योगदान।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के नये कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नये कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि शाहपुर को स्वच्छ, सुंदर और भयमुक्त  बनाने के साथ-साथ विकास की किरण को हर मोहल्ला एवं टोला में पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों तथा नगर के गणमान्य लोगों के सहयोग से नगर क्षेत्र के विकास पर चर्चा की जायेगी ताकि नगर क्षेत्र का विकास हो सके। विदित हो कि कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार का तबादला नगर परिषद हिसुआ से नगर पंचायत शाहपुर में हुआ है। वहीं शाहपुर नगर पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार का तबादला नगर पंचायत बारसोई हुआ है।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान देर रात पहुंचे हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:राजू जीतेंगे तो उन्माद – उत्पात की होगी हार : मनोज मंज़िल

rktvnews

भोजपुर:ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट 03 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था एवं CCTV के घेरे स्ट्राँग रूम में सुरक्षित: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 जनवरी 25

rktvnews

लखीसराय: जीविका द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में 25 हजार से ज्यादा छात्राओं और महिलाओं ने की शिरकत।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने चतरा प्रखंड के विभिन्न बूथों के मतदाताओं के घर जाकर किया सुपर चेकिंग।

rktvnews

Leave a Comment