RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित!203 आवेदकों का हुआ चयन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 मार्च।प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर विक्रम विरकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में विश्वकर्मा योजना अन्तर्गत ग्राम पंचायत एवं नगर इकाई द्वारा First Stage Verified कुल 205 आवेदको में से 203 आवेदकों को चयनित किया गया।
विदित हो कि पी.एम. विश्वकर्मा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है इसके अंतर्गत इन समुदाय से संबंध रखने वाले लोगों को हुनर निखारने का मौका दिया जाएगा।तकनीकी सीखने में सहायता की जाएगी और साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता भी सरकार प्रदान करेगी।योजना के अंतर्गत केंद्रीय बजट में परंपरागत कारीगर और शिल्पकारों के लिए आर्थिक सहायता पैकेज की घोषणा की गई है।
इस योजना का लाभ परंपरागत कुल 18 तरह के कारीगरो/शिल्पकारों जैसे की कारपेंटर, लोहार, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, राजमिस्त्री इत्यादि को प्रशिक्षण के उपरांत रहने खाने के साथ-साथ दैनिक भत्ता के रूप में 500 रूपया एवं 15 हजार का टूलकीट, विश्वकर्मा आई.डी. कार्ड,एवं पाँच प्रतिशत के ब्याज पर तीन लाख रूपये तक की ऋण प्रदान की जायेंगी। इस योजना का आवेदन पंचायत स्तर पर CSC के माध्यम से किया जा रहा है।
बैठक में नगर आयुक्त, आरा, महाप्रबंधक, श्रम अधीक्षक, भोजपुर, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, भोजपुर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित क्रियान्वयन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

राजभवन में ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए स्काडा की जमीन प्राप्ति हेतु आयोजित हुआ हस्ताक्षर अभियान।

rktvnews

11 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पहले डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023 के परिणाम को रेखांकित करते हुए ‘गुजरात घोषणापत्र’ जारी।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की।

rktvnews

नैशनल कॉलेज क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के पहले राउंड में IIT मद्रास की नेहा ने प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान।

rktvnews

Leave a Comment