RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

भोजपुर: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने की हुई शुरुआत।

स्मार्ट प्री पेड मीटर से ग्रामीण उपभोगताओं को दैनिक रूप से बिजली की हो रही खपत की मिलेगी जानकारी,विपत्र संबंधी शिकायतें होंगी नगण्य:अविनाश कुमार

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 14 मार्च।भोजपुर जिलान्तर्गत ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इस क्रम में विद्युत अधीक्षण अभियंता, भोजपुर अविनाश कुमार,की उपस्थिति में कायमनगर में इसकी शुरुवात की गई। बताते चले की भोजपुर जिला में ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने का कार्य मे0 इंटेली स्मार्ट प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को मिला है। इस संदर्भ में अधीक्षण अभियंता भोजपुर द्वारा बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में प्री पेड मीटर लग जाने से बिजली बिल में गड़बड़ी होने की शिकायत पूर्ण रूपेण समाप्त हो जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाते एजेंसी के कर्मचारी।

साथ ही उपभोक्ता को दैनिक रूप से हो रहे विद्युत खपत की जानकारी भी प्राप्त होती रहेगी। इस सन्दर्भ में उन्होने ग्रामीण क्षेत्रो के आम उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा की भोजपुर जिला को स्मार्ट प्री पेड मीटर युक्त जिला घोषित करने में सहयोग करें साथ ही उन्होंने कहा की अगर किसी उपभोक्ता द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाता है तो वैसे उपभोक्ताओं का विद्युत् सम्बन्ध काटने का कार्य किया जाएगा। मौके पर अमरेंद्र कुमार, विद्युत् कार्यपालक अभियंता, आरा, आई टी. मैनेजर, आरा, सहायक विद्युत् अभियंता, कोईलवर, कनीय विद्युत अभियंता, गीधा, एवं एजेंसी के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेट्सो को सी सर्टिफिकेट परीक्षा को ले दिया गया मार्गदर्शन।

rktvnews

गढ़वा:पेयजल समस्या के समाधान हेतु झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा त्वरित निष्पादन।

rktvnews

बागपत:₹3500 से ₹18000 तक का सफर: शिक्षामित्रों के चेहरे खिले, सम्मान से बढ़ा आत्मविश्वास।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment