RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

माले ने भेदभाव व विभाजनकारी अन्यायपूर्ण बताते हुए CAA,NRC कानून को लागू करने के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

इलेक्ट्रॉन बांड घोटाले से घिरी मोदी सरकार ने ध्यान भटकाने के लिए CAA लागू किया:दिलराज प्रीतम

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)14 मार्च। CAA को भेदभाव व विभाजनकारी अन्यायपूर्ण कानून बताते हुए CAA कानून लागू करने के खिलाफ भाकपा-माले के राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के तहत आज आरा माले ने जिला कार्यालय श्रीटोला से विरोध मार्च निकालकर बस स्टैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान माले कार्यकर्ताओं द्वारा देश में CAA,NRC कानून नहीं चलेगा,CAA कानून वापस लो,देश में मोदी की तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारे लगाए जा रहे थे!पुतला दहन कार्यक्रम के बाद बस स्टैंड में सभा आयोजित किया गया!सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि दिसम्बर 2019 में पास किये गये भेदभावकारी और विभाजनकारी अन्यायपूर्ण नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने वाली नियमावली की अधिसूचना 2024 चुनावों की अधिसूचना आने से ठीक पहले जारी करना एक राजनीतिक साजिश का संकेत है!जैसा कि अमित शाह ने खुद सीएए की’क्रोनोलॉजी’समझाते हुए कहा था कि इस कानून को लागू करने के बाद एनआरसी-एनपीआर को देशव्यापी स्तर पर लाया जायेगा जिसके माध्यम से दस्तावेज न दिखा पाने वाले नागरिकों को नागरिकता के अधिकार से वंचित कर दिया जायेगा.। सीएए नागरिकों को धर्म के आधार पर बांटने के मकसद से लाया गया है,जो भ्रामक रूप से गैरमुस्लिम’शरणार्थियों’को नागरिकता देने और मुसलमानों की नागरिकता छीनने,यहां तक कि देश से निकाल देने,तक की बात करता है!लेकिन असम में की गयी एनआरसी की कवायद और देश में जगह-जगह चलाये जा रहे बुलडोजर ध्वस्तीकरण अभियानों से स्पष्ट हो चुका है कि आदिवासियों और वनवासियों समेत सभी समुदायों के गरीब इससे प्रभावित होंगे!
आगे माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि देश का लोकतांत्रिक अभिमत और समान नागरिकता एवं संवैधानिक अधिकार आन्दोलन ने सीएए-एनआरसी के पूरे पैकेज को संविधान पर हमला बता कर खारिज कर दिया है!चुनाव से पहले सीएए नियमावली की अधिसूचना ने लोकतंत्र के संवैधानिक आधार को बचाने के जनआन्दोलन की अनिवार्यता को पुन: रेखांकित किया है!मोदी सरकार को आगामी आम चुनावों में सत्ताच्युत करना जरूरी हो गया है!
उन्होंने कहा की हम अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत समाज के सभी तबकों से एमएसपी के कानूनी अधिकार के लिए लड़ रहे किसानों, श्रम अधिकारों के लिए लड़ने वाला मजदूर वर्ग,पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए संघर्षरत सरकारी कर्मचारियों, सुरक्षित रोजगार की मांग कर रहे युवाओं,आजादी,सुरक्षा और समान अधिकारों के लिए संघर्षरत महिलाओं,जातीय जनगणना व विस्तारित आरक्षण की मांग कर रहे वंचित लोगों,क्षेत्रीय पहचान और संघीय लोकतंत्र की संवैधानिक गारंटी की जद्दोजहद में जुटीं राष्ट्रीयताओं से अपील करते हैं कि वे भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी सीएए के विरुद्ध समान नागरिकता आन्दोलन का साथ दें!हमें एकजुट रहना होगा ताकि जनता को बांटने व आगामी चुनावों में फासिस्ट ताकतों को शिकस्त देने के मिशन से जनता का ध्यान हटाने की मोदी सरकार और भाजपा की साजिश नाकामयाब हो!
पुतला दहन कार्यक्रम में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,जिला कमेटी सदस्य,नंदजी राम,बिष्णु ठाकुर, निरंजन केशरी,राजेंद्र यादव,संतविलास राम,सुरेश पासवान,रौशन कुशवाहा,रामाशंकर प्रसाद,रणधीर कुमार राणा,राजू प्रसाद,प्रमोद रजक आदि कई लोग शामिल थे।

Related posts

बिहार: दरभंगा में राज्यपाल आरिफ मो खान ने रेड क्रॉस सोसाइटी भवन निर्माण के लिए किया भूमि पूजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बोचहा में जिलाधिकारी का मेगा निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी,आरोपित परीक्षा नियंत्रक को पदमुक्त करना होगा:आजाद सिंह

rktvnews

गढ़वा:PM Apprenticeship Mela -सह- भर्ती कैम्प का होगा आयोजन।

rktvnews

बागपत ने बढ़ाया हिंदी का मान, गृह मंत्रालय से मिला ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी का सम्मान।

rktvnews

नवादा: डीएम ने जनता दरबार में फरियादियों की शिकायतों का ऑन द स्पॉट किया समाधान।

rktvnews

Leave a Comment