RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

अभिनेता अभय भार्गव ने शेमारू उमंग के ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो के ज़रिए बेटियों को पढ़ाने के महत्त्व ज़ोर देते हुए कही ये जरूरी बातें, जानिए !

RKTVNEWS [मुस्कान पीआर 24×7] 13 मार्च।सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता अभय भार्गव वर्तमान में शेमारू उमंग के ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। अमित की भूमिका में एक पिता होने के नाते उनके किरदार को बहुत पसंद किया जा रहा है, जिन्होंने अपनी बहू आशी को अपनी बेटी की तरह पाला पोसा है। अपने प्रभावशाली किरदारों के लिए प्रसिद्ध अभय ने लगातार अपनी भूमिकाओं के माध्यम से दर्शकों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है। ऐसे में अभय भार्गव ने अपने जीवन में शामिल प्रभावशाली महिलाओं पर खुलकर बात की और समाज में महिलाओं की शिक्षा को लेकर अपने विचार साझा किए।
शो में अभय एक प्यारे ससुर की भूमिका निभा रहे हैं जो हमेशा अपनी ऑनस्क्रीन बहु आशी की मदद करते हैं और उसे अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए वह कहते हैं, ” ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह महिला सशक्तिकरण के समर्थक के रूप में मेरा मानना है कि शिक्षा हमारे समाज में महिलाओं के लिए अनंत अवसरों को खोलने की कुंजी है। जैसा कि मेरा किरदार अमित, आशी की शैक्षिक यात्रा में उसका पूरा समर्थन करता है। मुझे उम्मीद है कि यह दूसरों को महिला शिक्षा के महत्व को पहचानने और उनके लिए एक अधिक न्यायसंगत दुनिया बनाने में सक्रिय रूप से योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा।”
अभय भार्गव ने अपने जीवन में ख़ास महिलाओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, “मेरी पूरी यात्रा में, ऐसी उल्लेखनीय महिलाएं रही हैं, जिन्होंने मेरी इस जर्नी को एक सही आकार दिया है। महिलाओं का मेरे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि इन सभी ने मेरे जीवन में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पहली मेरी मां, एक अनुभवी रेडियो कलाकार रही हैं, जिन्होंने न केवल मुझे चलना सिखाया बल्कि अभिनय की दुनिया में मेरा मार्गदर्शन भी किया। दूसरी मेरी पत्नी जो मेरे जीवन के उतार-चढ़ाव में हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं जबकि मेरी बेटी और पोती मेरे जीवन में बहुत खुशियां लेकर आई हैं। मेरा मानना है कि इन अविश्वसनीय महिलाओं के बिना, मेरा जीवन अधूरा होता।”
अधिक जानने के लिए देखिए ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो हर सोमवार-शनिवार, रात 9 बजे, केवल शेमारू उमंग पर।

Related posts

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा विभाजन विभिषिका दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोयंबटूर, रायपुर, देवमोगरा और गुवाहाटी के विद्यार्थियों से बातचीत की।

rktvnews

भोपाल:श्रीकृष्णं वंदे जगद्गुरुम् : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वैशाली:विजन से क्रियान्वयन तक: जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में संपूर्णता अभियान 2.0

rktvnews

प्रधानमंत्री वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्र सभागार में सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment