RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने गुजरात के दहेज में पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी।

RKTV NEWS/अहमदाबाद (गुजरात) 12 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दहेज में पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी और गुजरात के अहमदाबाद से 50 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए।
प्रधानमंत्री ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 200 से अधिक अलग-अलग स्थानों से इस कार्यक्रम में जुड़े हुए लाखों लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विकास कार्यों का लगातार विस्तार हो रहा है और देश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया जा रहा है।
श्री मोदी ने दहेज में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह देश में हाइड्रोजन उत्पादन और पॉलीप्रोपाइलीन की मांग को बढ़ावा देने में मदद करेगा। भारत की युवा आबादी के बारे में दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के उद्घाटन कार्य युवाओं के वर्तमान के लिए हैं और आज के शिलान्यास कार्यक्रम उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी देते हैं।
प्रधानमंत्री ने गुजरात के दहेज में 20,600 करोड़ रुपये से अधिक की ईथेन और प्रोपेन हैंडलिंग सुविधाओं सहित पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। मौजूदा एलएनजी पुनर्गैसीकरण टर्मिनल के निकट पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना से परियोजना के पूंजीगत व्यय और ओपेक्स लागत में भी महत्वपूर्ण बचत होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में रेलवे स्टेशनों पर सेवा प्रदान करने वाले जन औषधि केंद्रों का भी उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। ये जन औषधि केंद्र लोगों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं प्रदान करेंगे। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों का कल्याण एवं यात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाना है और सर्कुलेटिंग एरिया या फिर कॉन्कोर्स में स्थित जन औषधि केंद्र आउटलेट आने वाले तथा बाहर जाने वाले दोनों तरह के यात्रियों को लाभान्वित करेंगे। इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। जन औषधि केंद्र सभी के लिए सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराते हैं।

Related posts

रायपुर : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल।

rktvnews

भोजपुर :भाकपा-माले के संस्थापक नेता मास्टर जगदीश एवं रामायण राम के शहादत की 53 वीं बरसी पर आरा में मनाया गया संकल्प दिवस।

rktvnews

दुमका : डीडीसी की अध्यक्षता में नागरिक निबंधन कार्य (जन्म–मृत्यु) से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डा. एस एस संधु ने आज जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की भौतिक समीक्षा की।

rktvnews

उज्जैन:छात्र पढ़ाई को बोझ न समझें और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें: संजय गुप्ता

rktvnews

गढवा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment