RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दिल्ली में नमाजियों के प्रति अपमान और हिंसा के खिलाफ माले ने आरा में प्रतिवाद मार्च निकाला।

नमाजी नागरिकों पर नहीं हिदुस्तान के संविधान पर लात मारा गया है-सुदामा प्रसाद

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर ) 12 मार्च।दिल्ली में नमाजियों के प्रति अपमान और हिंसा के खिलाफ भाकपा-माले के दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद के तहत आज आरा में भाकपा-माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला ! प्रतिवाद मार्च माले जिला कार्यालय से निकलकर बस स्टैंड में सभा में आयोजित किया गया!प्रतिवाद मार्च के दौरान माले कार्यकर्ताओं ने नफरत व पुलिसिया बर्बरता पर रोक लगाओ,नफरत की राजनीति नहीं चलेगी आदि नारे लगाते हुए प्रतिवाद मार्च निकाला!प्रतिवाद मार्च के दौरान सभा का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!
प्रतिवाद मार्च के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले राज्य स्थाई समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि दिल्ली में नमाज पढ़ रहे युवकों पर जो पुलिसिया बूट चली है,सरेआम दरअसल वह बाबा साहेब डाॅ०भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान पर हमला है!2024 चुनाव के ठीक पहले इस तरह का सांप्रदायिक माहौल बनाकर भाजपा वोटों का ध्रुवीकरण करना चाह रही है!देश की जनता इसका मुक्कमल जवाब देगी!
उन्होंने आगे कहा कि नमाजियों को लात से मारना भाजपा की नफरती राजनीति एवं उसके प्रचार-प्रसार का परिणाम है। संविधान में भाईचारे व धर्म की आजादी की बात कही गई है, लेकिन आज उसी संविधान को खत्म करने की साजिश चल रही है! उन्होंने कहा की भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हाल ही में कहा कि 400 पार का जो नारा है,वह इसलिए जरूरी है कि मोदी जी को संविधान बदलना है।भाजपा खुलेआम अब संविधान बदलने की बात कह रही है! संविधान बचाने की लड़ाई हम मजबूती से लड़ते रहेंगे!
उसी दिल्ली या बिहार में कितने मंदिर सड़क पर बने हुए हैं, कितनी शोभा यात्राएं चलती हैं,रामनवमी का जुलूस चलता है, बंगाल में महीनों तक पूजा चलता है!इसलिए दिल्ली में हुई घटना में सड़क पर नमाज पढ़ने का दिया जा रहा तर्क केवल और केवल दोषियों को बचाने के लिए है!इसलिए हमारी मांग है कि सभी दोषी पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए!आज उसी दिल्ली में सड़क पर आंदोलन करने का कोई अधिकार नहीं है!सड़क पर कील ठोक दिए जाते हैं. केवल धर्म का सवाल नहीं है बल्कि आंदोलनरत तमाम लोगों से सड़कें छीन लिए जा रहे हैं!संविधान नहीं रहेगा तो लोकतंत्र नहीं रहेगा,यदि लोकतंत्र नहीं रहेगा तो देश नहीं रहेगा! भाईचारे की हिफाजत हमें आंदोलन के जरिए ही करनी होगी!माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव ने कहा कि राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक में जुम्मे की नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों को पुलिस ने सरेआम अपमानित किया,नमाज में झुके लोगों को लात मारी,धक्के दिए और पिटाई की!देश में मुस्लिमों के खिलाफ भाजपा लगातार साम्प्रदायिक घृणा व हिंसा फैला रही है!उसने सुरक्षा बलों के साम्प्रदायिकीकरण का भी अभियान चला रखा है!इसे हम कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा!माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा की धारा इस मुल्म व आइन के खिलाफ है!उसने विचार की जो गंदगी फैलाई है,उसके खिलाफ सबको जागृत करना हम सबका दायित्व बनता है!जुल्म व ज्यादती के खिलाफ जितनी भी आवाज बुलंद हो सके,उसे हम बुलंद करना चाहिए!वे तमाम लोग अंधकार में चले जाएंगे जिन्होंने यह जुल्म फैलाया है!
मार्च में राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,सुधीर कुमार सिंह,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,बालमुकुंद चौधरी,अमीत कुमार बंटी,निरंजन केशरी,अजय गांधी,नगर कमेटी सदस्य राजेंद्र यादव,बब्लू गुप्ता,संतविलास राम,वार्ड पार्षद मु०राजन,मिल्टन कुशवाहा, रौशन कुशवाहा,सुरेश पासवान,कृष्णरंजन गुप्ता,क्यामुद्दीन अंसारी,अभय सिंह,प्रमोद रजक,सतीश प्रसाद,रितेश कुमार,संजय गुप्ता आदि शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से बात की।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुकों की स्वीकृति करने हेतु जिला अपीलीय कमिटी की बैठक।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने ‘एयरो इंडिया 2025’ के अवसर पर कई द्विपक्षीय बैठकें की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चिंतन शिविर भोपाल में संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में सीवान जिले को करीब 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की दी सौगात।

rktvnews

गोपालगंज :आंगनबाड़ी सेविकाओं पर निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने पर दर्ज होगा एफआईआर:डीएम

rktvnews

Leave a Comment