RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

देशभर मे सीएए लागु होने पर भाजपा भोजपुर मे खुशी की लहर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 मार्च।भारत सरकार द्वारा बहुप्रतीक्षित सीएए अधिनियम लागु होने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं मे खुशी का लहर दौड़ पड़ा।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने खुशी ब्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे दस वर्ष के काल मे देश मे लगभग सभी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो वर्षो से कब्र मे दबा हुआ था।धारा 370 हटाना हो या तीन तलाक हो या रामजन्म मंदिर निर्माण हो और अब नागरिकता संशोधन कानून जिसे केन्द्र सरकार ने लागु कर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रताड़ित हिन्दुओं के साथ न्याय दिलाने का कार्य किया है।अब 2014 से पहले तीनो देशो से आएँ प्रताडित हिन्दु,बौद्ध, सिक्खो को भारत की नागरिकता प्राप्त होगी और अब वे भारतीय कहलाएँगे।
भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बधाई देते हुए कहा सीएए लागु होने से देश मे तुष्टिकरण की राजनीति करनेवालो पर कुठराघात हुआ है। वर्षो से भारत मे शरणार्थी बने अपने अब भारत के नागरिक होंगे।उन्हे केन्द्र सरकार की सारी योजनाओ का लाभ प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास से देश को विकसित बनाने की ओर अग्रसर है।
प्रसन्नता व्यक्त करने वालो मे सांसद आर के सिंह, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,अवधेश नारायण सिंह,जीवन कुमार,पूर्व सांसद मीना सिंह,मुनी देवी,संजय टाईगर,शिवेश कुमार,कौशल विद्यार्थी, मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, हरेन्द्र पांडेय,सूर्यभान सिंह, ईं.धीरेंद्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,प्रेम पंकज ललन,मीरा यादव,सतीश भट्ट,कौशल यादव,वंदना राजवंशी, पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,मधु मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, विनय बेलाऊर, अरविन्द पांडेय,रंजना श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह,सुनील कुमार,रमेश कुमार कर्ण,नवीन प्रकाश,धीरज सिंह,संतोष तिवारी, राजेश सिंह,निशांत सिंह सेंगर,राहुल सिंह,विद्यासागर पांडेय,विभु जैन,ममता सिंह,रितुराज, विजय पासवान, कलामुद्दीन ,अशोक शर्मा, शंभु चौरसिया, शंभु प्रसाद, अजय गुप्ता सहित नेतागण और कार्यकर्ता थे।

Related posts

गिरीडीह:जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:जिला समन्वय समिति की हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक संघ गोपगुट सात सूत्री मांगों का समर्थन में किया पदयात्रा व भूख हड़ताल का ऐलान।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा जनजाती ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना का समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बिहार: सारण:धान अधिप्राप्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना कार्मिकों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ाने के लिए कोच्चि में समेकित सिमुलेटर परिसर ‘ ध्रुव ‘ का उद्घाटन किया

rktvnews

Leave a Comment