RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

नारनौल व महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित! 4466 केसों का किया फैसला।

लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश।

RKTV NEWS/ नारनौल(महेन्द्रगढ़)09 मार्च। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज न्यायिक परिसर नारनौल व महेन्द्रगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस लोक अदालत का आयोजन  जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन में किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि इस लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीज़न) अमित सिहाग व सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) भुवनेश सैनी नारनौल व सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) सोहनलाल मलिक महेन्द्रगढ़ की बैंचों द्वारा केसों का निपटारा किया गया। इस मौके पर वाहन दुर्घटना मुआवजा केस, वैवाहिक मामले, जमीन अधिग्रहण मुआवजा से सम्बन्धित मामले, दीवानी मामले जैसे की किराया, बैक ऋण, बच्चों व पत्नी के लिए भरण-पोषण, चैक बाउंस, बैंक ऋण, बिजली, पानी, बीमा, टेलीफोन व राजीनामा योग्य फौजदारी मामलों को रखा गया। लोक अदालत में कुल 6571 केस निपटारे के लिए रखे गए जिनमें से 4466 केसों का फैसला किया गया। इसमें से 31 मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित मामले जिनमें कुल 4 करोड़ 9 लाख 56 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया।
इस लोक अदालत में बिजली, पानी, बैंक ऋण, बीमा, टेलीफोन आदि के 622 मामलों का निपटारा 15375049/- रुपए में किया गया ।
इस अवसर पर आरपीएस स्कूल, नारनौल में बनाए गए क़ानूनी साक्षरता क्लब के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में भ्रमण किया गया जिसमें बच्चों ने लोक अदालत कि प्रक्रिया व न्यायिक प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ साथ छात्रों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों जैस मुफ्त क़ानूनी सहायता, समझौता केंद्र, स्थायी लोक अदालत के साथ साथ विभिन्न क़ानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण कि हेल्पलाइन 15100 चलाई हुई है जिस पर भी आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी ले सकते हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 01 सितम्बर 25

rktvnews

यूपी : RRR केंद्र बने खुशियों का ठिकाना, छात्राओं ने सुझाए स्वच्छ दिवाली मनाने के विकल्प।

rktvnews

दूरसंचार विभाग अपनी तरह की पहली पहल के तहत “टेलीकॉम डिज़ाइन सहयोग स्प्रिंट” से जुड़े 15 स्टार्ट-अप और शिक्षा जगत को एक मंच पर लाया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की।

rktvnews

सागर भाटिया उर्फ सागर वाली कव्वाली का नॉर्थ अमेरिका में परफॉर्म!

rktvnews

मोदी की गारंटी का प्रत्यक्ष प्रमाण है चुनाव परिणाम: जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

rktvnews

Leave a Comment