RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा महिला मतदाता जागरूकता खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)08 मार्च।आज 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बक्सर एवं खेल विभाग द्वारा महिला मतदाता जागरूकता खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन एम०पी० हाई स्कूल बक्सर के परिसर में किया गया।
खेल का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर एवं उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गयाl
जिला पदाधिकारी के द्वारा बक्सर की सभी महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने तथा खेल कूद कार्यक्रमों में सहभागिता करने को कहा गया।
जिसमें बक्सर तथा भोजपुर के बीच महिला हॉकी खेल का आयोजन किया गया। जिसमे बक्सर टीम 5-3 से विजेता रही। बक्सर की तरफ से पूजा, आरती, अनु, स्नेहा, ज्योति, दामिनी, अंजलि, स्वामी, सुप्रिया, खुशी, अनीशा ,रोशनी तथा सुषमा ने भाग लिया। भोजपुर टीम में सलोनी 1, सलोनी 2, राजनंदनी, सोनम, निशा, शाजिया, जन्नत, सुहाना, जूही एवं साक्षी ने भाग लिया।
जिला पदाधिकारी बक्सर एवं उप विकास आयुक्त बक्सर के द्वारा विजेता टीम को 5000 रुपया नगद, टी-शर्ट, कैप एवं ट्रॉफी तथा उप विजेता को 2000 रुपया नगद, टी-शर्ट, कैप एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गयाl

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयन्ती पर हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं अभियन्ताओं सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

देवघर:जिले के सभी थानों में जनहित एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर प्रत्येक गुरूवार को थाना परिसर में “थाना दिवस” का होगा आयोजन:उपायुक्त

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

अयोध्या:मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भारतात्मा अशोक जी सिंघल वेद पुरस्कार-2024 वितरित किये।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने हंटरगंज प्रखण्ड पहुंच 80+ आयु वर्ग के मतदाता से मिल स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें किया सम्मानित।

rktvnews

22 अगस्त 23 को नवादा जिले में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला होगा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment